search

हरियाणा की बेटी पर हुई धनवर्षा, Google ने रिया अरोड़ा को दिया 50 लाख से ज्यादा का पैकेज

Chikheang 2025-11-17 16:07:32 views 856
  

छात्रा रिया अरोड़ा की फाइल फोटो।  



जागरण संवाददाता, सोनीपत। देव नगर स्थित शिवा शिक्षा सदन की छात्रा रिया अरोड़ा का चयन गूगल में सॉफ्टवेर इंजीनियर के पद पर नियुक्त हुई है। उसे 57 लाख रुपये वार्षिक पैकेज दिया गया है। रिया की सफलता से परिवार वालों में खुशी का माहौल है। माता-पिता बेटी की सफलता से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी ने हमारा नाम रोशन किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रिया ने जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एआइआर-सीअरएल 7279 के साथ आईआईटी मंडी में प्रवेश प्राप्त किया था। शैक्षणिक क्षेत्र में रिया हमेशा से ही अग्रणी रहीं हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं में 99.6 प्रतिशत और कक्षा 12 में 98.6 प्रतिशत प्राप्त कर दोनों ही कक्षाओं में जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

रिया की आरंभिक शिक्षा सोनीपत में हुई। बारहवीं कक्षा में भौतिक विज्ञान, गणित एवं सूचना प्रौद्योगिकी में शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय की प्राचार्य अलका विज एवं संस्थान के निदेशक अरुण बंसल ने शुभकामनाएं दी है।

प्राचार्य अलका विज ने बताया कि शिवा शिक्षा सदन सस्थान में पढ़े हुए विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस और आईआरए अधिकारी, भारतीय सेना के मेजर एवं कर्नल, डॉक्टर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा विविध उच्च पदस्थ प्रतिभाएं प्रदान कर चुके हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162457