search

Mumbai Indians Retained Players IPL 2026: मुंबई इंडियंस से 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें MI की पूरी लिस्ट

Chikheang 2025-11-15 22:38:20 views 790
  
एमआई ने किन-किन प्लेयर्स को किया रिटेन? (MI Retained Players List IPL 2026)



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI Retained Players List for IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur MI) को ट्रेड के जरिए शामिल किया है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स से अर्जुन तेंदुलकर के बदले ये डील की है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यानी अब अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) एमआई के लिए नहीं खेलेंगे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली एमआई टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे कुल 20 प्लेयर्स को रिटेन किया गया है जबकि रीस टोप्ले, बेवॉन जैकेब्स समेत 8 प्लेयर्स को रिलीज किया गया।
एमआई ने किन-किन प्लेयर्स को किया रिटेन? (MI Retained Players List IPL 2026)

1. एएम गजनफर, अश्वनी कुमार, कार्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे (ट्रेड) मिचेल सैटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोबिन मिंज, रोहित शर्मा, रियान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड इन), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स
एमआई ने किन प्लेयर्स को किया रिलीज? (MI Released Players List IPL 2026)

बेवॉन जैकब्स, कर्ण शर्मा, लिजार्ड विलियम्स, मुजीब उर रहमान, पीएसएन राजू, रीस टॉपली, विग्नेश पुथुर, केएल श्रीजीत



MI Remaining Purse: एमआई के पर्स में कितना पैसा?

8 इतने खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद एमआई के पर्स में दो करोड़ 75 लाख रुपये बाकी है, जिनसे वह मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों को बोली लगाने में खर्च करेगी।
MI ने कब-कब जीता IPL का खिताब?

  • 2013-मुंबई इंडियंस ने सीएसके को हराया
  • 2015- मुंबई इंडियंस ने सीएसके को हराया
  • 2017-मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को हराया
  • 2019-मुंबई इंडियंस ने सीएसके को हराया
  • 2020-मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया


यह भी पढ़ें- IPL 2026 मिनी ऑक्शन की डेट और वेन्यू का एलान, इस विदेशी धरती पर लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Retention: मुंबई इंडियंस ने चली एक और बड़ी चाल, GT के ऑलराउंडर को इतने करोड़ में कर लिया ट्रेड
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161864