search

जम्मू-पठानकोट हाईवे पर खतरा टला, निर्माण कार्य के दौरान मिला जंग लगा मोर्टार शेल, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

LHC0088 2025-11-15 22:38:11 views 1244
  

पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच कर रही है।



संवाद सहयोगी, जागरण, सांबा। सांबा जिले में शनिवार की सुबह जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक नाले की खुदाई के दौरान जंग लगा मोर्टार शेल मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेल सुबह 10 बजे कस्बे के एक निजी डिग्री कॉलेज के पास राजमार्ग पर चौड़ीकरण के काम में लगी निर्माण कंपनी के कुछ मजदूरों ने देखा। उस समय एक जेसीबी मशीन खुदाई का काम कर रही थी कि अचानक एक मजदूर की नज़र उस शेल पर पड़ी और तुरंत जेसीबी को को रुकवाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सांबा पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुँची और इलाके को सील कर दिया। वहीं उसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दस्ते के अधिकारीयों ने शेल को अपने कब्ज़े में लेकर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसे निष्क्रिय कर दिया है। वहीं इस संदर्भ में पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सांबा में पुलिस ने 3.72 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

सांबा में पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस थाना के अधिकार क्षेत्र में एक नशा तस्कर को 3.72 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस थाना की एक टीम ने सरोर गुज्जर बस्ती इलाके में गश्त के दौरान एक पैदल यात्री को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका।

तलाशी के दौरान, उक्त व्यक्ति के कब्जे से लगभग 3.72 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। आरोपित की पहचान गौरव कुमार निवासी चक लाला तहसील बिश्नाह जिला जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रतिबंधित सामग्री भी जब्त कर ली है। वहीं इस संदर्भ में पुलिस ने थाना बाड़ी ब्राह्मणा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159756