search

Chandra Gochar 2025: 01 अक्टूबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की किल्लत होगी दूर

deltin33 2025-10-1 00:14:30 views 1256
  Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 01 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र की महानवमी है। इस शुभ अवसर पर देवी मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। साथ ही उनके निमित्त पूजा समापन होने तक व्रत रखा जाएगा। इसके बाद पारण किया जाएगा। देवी मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्तजनों के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार बुधवार 01 अक्टूबर को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। इन राशियों को निवेश से दोगुना लाभ होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति मजूबत होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-


चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि 01 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 27 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 03 अक्टूबर को मीन राशि में गोचर करेंगे।
धनु राशि

  

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। खासकर, धन की परेशानी दूर होगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। सेवा क्षेत्र में आपके प्रयास की सराहना की जाएगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। करियर या कारोबार संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। चिंता और तनाव से मु्क्ति मिलेगी।



किसी खास से मिलन होगा। इससे जीवन की नई रुपरेखा तैयार होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। देवी मां कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होगा। शारदीय नवरात्र के दौरान सफेद और लाल चीजों का दान करें।   
मीन राशि

  

मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। देवी मां दुर्गा की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। घर पर मांगलिक कार्य होंगे। मेहमानों का आगमन होगा। किसी अपने से मिलना होगा। जीवन जीने का उद्देश्य मिलेगा।



कारोबार में तेजी आएगी। कारोबार का विस्तार करेंगे। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। देवी मां दुर्गा की पूजा करें। पूजा के समय देवी मां दुर्गा को लाल रंग का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही सफेद चीजों का दान करें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521