search

कन्नौज में पत्नी को मायके छोड़ने आया था फूफा, 15 साल की भतीजी भगा ले गया

LHC0088 2025-11-14 23:07:04 views 1256
  



संवाद सूत्र, जागरण, गुरसहायगंज (कन्नौज)। कन्नौज से रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। आरोपित फूफा अपनी पत्नी को मायके छोड़ने आया। उसे छोड़ने के बाद भतीजी को लेकर फरार हो गया। पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के एक ग्राम निवासी युवक ने बताया कि 28 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री को शादी करने के उद्देश्य से उसका सगा बहनोई भगा ले गया है। उसके साथ फर्रुखाबाद के थाना फतेहगढ़ के एक ग्राम के तीन लोग, फर्रुखाबाद के थाना फतेहगढ़ के एक ग्राम निवासी बहनोई का फूफा के सहयोग से निजी वाहन में ले गए। उस समय उसका पूरा परिवार खेत में धान की फसल का काम कर रहा था।

  

जानकारी करने पर स्वजन ने पुत्री को काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं लग सका। किशोरी का मोबाइल नंबर भी बंद है। बहनोई उसकी बहन को मायके ही छोड़ गया। मामले में पूछताछ करने पर बहनोई का फूफा अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

  

  
इधर, पुराने विवाद को लेकर महिलाओ को पीटा


गांव पाह (भाउलपुर) निवासी ईश्वर दयाल पुत्र रामेश्वर दयाल ने प्रभारी निरीक्षक को बताया कि 12 नवंबर को सुबह छह बजे वह घर पर नहीं थे। उसी समय पुराने विवाद को लेकर गांव के ही विजय सिंह, जितेंद्र सिंह, रामकिशोर व दामाद कुलदीप ने दरवाजे पर आकर अभद्रता की। बेटी रागिनी ने विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारा पीटा। चीख सुनकर भतीजे रवि कुमार की पत्नी दीक्षा बचाने पहुंची। उसको भी पीटा। इससे दोनों घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159052