search

Nishikant Dubey BJP: बिहार चुनाव जीतते ही निशिकांत दुबे का पारा गरम, एक मंत्री और एक MP पर जमकर निकाली भड़ास

deltin33 2025-11-14 20:43:34 views 1008
  

Nishikant Dubey: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में अजय मंडल और संजय यादव को खरी-खोटी सुनाई है।



जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Politics बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पारा गरम हो गया है। बिहार में शानदार जीत की ओर बढ़ रहे एनडीए के रिकार्डतोड़ प्रदर्शन से इतर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे का एक तीखा बयान सामने आया है, जिसने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। दुबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सांसद अजय मंडल और झारखंड के मंत्री संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। बहरहाल, भागलपुर जिले के सभी सातों विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है और रुझानों में एनडीए प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

निशिकांत दुबे ने कहा कि भागलपुर हमारा घर है, मेरे संस्कार इसी शहर की देन हैं। जीवन में पहली बार मन विचलित हुआ। सांसद अजय मंडल ने सीधी चुनौती दी, जबकि उसके लिए परिवार से अधिक मैंने किया, लेकिन राजनीति ने उसे अंधा कर दिया। साथ ही निशिकांत दुबे ने मंत्री संजय यादव पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनकी कुंडली निकालने की बात कही है। दुबे ने जवाबी चेतावनी देते हुए लिखा यह भागलपुर है, मैं मोदी जी का सिपाही हूं। बाबा बैद्यनाथ जी और मेरे पारिवारिक गुरु लाहिड़ी महाशय महावतार बाबा की कृपा जबतक मेरे साथ है, आप जैसे अहसान फ़रामोशों को जनता जवाब देती रहेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470165