search

Gaya Election Result 2025: भाजपा ने 3 सीट पर मारी बाजी, NDA की बढ़त जारी, RJD को मिली एक जीत

Chikheang 2025-11-14 20:43:35 views 1088
  



जागरण संवाददाता, गयाजी। गया जिले में विधानसभा चुनाव के परिणाम एनडीए के पक्ष में पूरी तरह जाता दिखता है। दस विधानसभा के इस जिले में तीन विधानसभा में भाजपा ने पूरी तरह अपनी जीत लगभग दर्ज कर ली है। अच्छी बढ़त होने के कारण अभी मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। जबकि बोधगया का एक सीट राजद के खाते में गया है। अधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी गया टाउन, गुरुआ और वजीरगंज सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। गया टाउन की सीट पर भाजपा के डा. प्रेम कुमार 19वें राउंड में 26,423 वोट से चुनाव जीत गए हैं। डा. कुमार को 90,878 और उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अखौरी ओंकारनाथ को 64,455 वोट से संतोष करना पड़ा।

वजीरगंज में कांग्रेस से अवधेश कुमार सिंह को लगातार मात देते हुए भाजपा के वीरेन्द्र सिंह ने 20वें राउंड में 13,613 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। गुरुआ में भाजपा के उपेन्द्र प्रसाद 19वें राउंड के काउंटिंग में 15,940 वोट से बढ़त बना ली है।

हम पार्टी ने जिले में चार सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। अतरी से रोमित कुमार ने 18वें राउंड के गणना के बाद 14,303 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। वहां राजद के वैजयंती देवी दूसरे नंबर पर है। इमामगंज में दीपा कुमारी 24वें राउंड के गणना के बाद 25,068 से बढ़त बनाए हैं। तो बाराचट्टी से हम के ही ज्योति देवी 17वें राउंड में 5460 मतों से आगे चल रही है, लेकिन टिकारी विधानसभा क्षेत्र से हम के अनिल कुमार लगभग राजद के अजय कुमार से 17वें राउंड में पीछे चल रहे हैं।

अजय कुमार 6409 वोट से बढ़त बनाए हैं। जनता दल यू ने जिले में मात्र एक सीट बेलागंज पर अपनी कैंडिडेट मनोरमा देवी को चुनाव मैदान में उतरा है। काफी उतार-चढ़ाव के बाद 23वें राउंड के गणना के बाद 3175 वोट से आगे चल रही है। एनडीए समर्थित लोजपा के प्रत्याशी उदय कुमार सिंह 19वें राउंड के काउंटिंग में शेरघाटी से 10,527 वोट से बढ़त बनाए हैं।

महागठबंधन ने जिले में बोधगया सीट पर जीत दर्ज कर ली है। जिसकी अधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। राजद के कुमार सर्वजीत को 1,00,236 और लोजपा के श्यामदेव पासवान को 99,355 मत आए हैं। 881 मत से चुनाव राजद जीत गई है। अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160696