deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Sikti vidhan sabha Chunav Result: सिकटी में भाजपा आगे, वीआईपी के हरि नारायण प्रामाणिक दे रहे टक्कर, नतीजे LIVE

cy520520 2025-11-14 16:37:19 views 529

  



डिजिटल डेस्क, सिकटी विधानसभा (अररिया)। अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सिकटी विधानसभा सीट (Sikti Vidhan sabha Chunav result) पर इस बार के चुनाव में कुल 08 प्रत्याशी सियासी रण में हैं। दो प्रमुख प्रत्याशियों में एनडीए के घटक दल भाजपा के विजय कुमार मंडल और महागठबंधन के वीआइपी प्रत्याशी हरि नारायण प्रामाणिक के बीच कांटे का टक्कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Sikti Chunav Result Live Results-

सिकटी विधानसभा सीट पर छह राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल 11895 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर विकासशील इंसान पार्टी प्रत्याशी हरि नारायण और बसपा प्रत्याशी भोला प्रसाद सिंह बने हुए हैं। अब तक के परिणामों में विजय कुमार को 29133 वोट, हरि नारायण को 17238 वोट और भोला प्रसाद सिंह को 2002 वोट मिले हैं।  

पहले राउंड की मतगणना

  • भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल- 3543 वोट
  • विकासशील इंसान पार्टी प्रत्याशी हरि नारायण- 5285 वोट
  • बसपा प्रत्याशी भोला प्रसाद सिंह- 170 वोट


दूसरे राउंड की मतगणना

  • भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल- 5344 वोट
  • विकासशील इंसान पार्टी प्रत्याशी हरि नारायण- 2367 वोट
  • बसपा प्रत्याशी भोला प्रसाद सिंह- 161 वोट


तीसरे राउंड की मतगणना

  • भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल- 3771 वोट
  • विकासशील इंसान पार्टी प्रत्याशी हरि नारायण- 2206 वोट
  • बसपा प्रत्याशी भोला प्रसाद सिंह- 916 वोट


चौथे राउंड की मतगणना

  • भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल- 5009 वोट
  • विकासशील इंसान पार्टी प्रत्याशी हरि नारायण- 3434 वोट
  • बसपा प्रत्याशी भोला प्रसाद सिंह- 39 वोट


पांचवें राउंड की मतगणना

  • भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल- 6208 वोट
  • विकासशील इंसान पार्टी प्रत्याशी हरि नारायण- 951 वोट
  • बसपा प्रत्याशी भोला प्रसाद सिंह- 477 वोट


छठे राउंड की मतगणना

  • भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल- 3543 वोट
  • विकासशील इंसान पार्टी प्रत्याशी हरि नारायण- 5285 वोट
  • बसपा प्रत्याशी भोला प्रसाद सिंह- 170 वोट


2 लाख से अधिक मतदान

सिकटी विधानसभा के 3 लाख 2 हजार 82 मतदाताओं के लिए 378 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 2 लाख 19 हजार 824 कुल मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 933 तथा महिला वोटरों की संख्या 1 लाख 18 हजार 888 सहित थर्ड जेंडर ने भी मतदान किया।  

जीत-हार के गणित में महिला वोटर पहेली

जीत-हार के गणित में महिला वोटर का बढ़ा प्रतिशत प्रत्याशी और उनके समर्थकों के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है। जहाँ पुरुष वोटरों का वोटिंग प्रतिशत 63.48 है तो वहीं महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 82.74 दर्ज किया गया है। वहीं सिकटी विधानसभा के 22 हजार 980 नए मतदाताओं का झुकाव किधर हुआ है, इसकी भी चर्चा हो रही है।

चुनाव 2020 का परिणाम

सिकटी विधानसभा सीट का जिला अररिया लगता है और ये अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सीट है। 1977 में यहां हुए चुनाव में निर्दलीय मौहम्मद अजीम विजयी रहे थे। 2020 में यहां से बीजेपी के विजय कुमार मंडल लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

Forum Veteran

Credits
105312