deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनानत एकता यात्रा: 11 तोपों और 21 कुंतल फूलों से होगा स्वागत, आज यूपी में प्रवेश

deltin33 2025-11-13 12:37:10 views 228

  

सनातन एकता यात्रा का फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, मथुरा। हिंदू एकता की अलख जगाने के लिए सात नवंबर से दिल्ली के छतरपुर से निकली सनातन एकता पदयात्रा क़ड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित कोटवन सीमा में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। 11 तोपों से 21 कुंतल फूल यात्रियों पर बरसाए जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोटवन में स्वागत के बाद यात्रा कोसीकलां के लिए प्रस्थान करेगी। कोसीकलां अनाज मंडी मेें रात्रि विश्राम होगा। यात्रा के स्वागत की तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गई हैं। कोटवन सीमा पर दस हजार से अधिक ब्रजवासी यात्रा का स्वागत करेंगे।

  
कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों सनातनी बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के साथ पहुंचेंगे

  

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में दिल्ली से निकली पदयात्रा 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में धर्मध्वजा चढ़ाने के साथ ही पदयात्रा का समापन होगा। हरियाणा के होडल से होते हुए पदयात्रा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कोटवन सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत के लिए भव्य द्वार बनवाए गए हैं। यात्रा के स्वागत की अगवानी ब्रजमंडल के साधु-संत करेंगे। यहीं पर एक मंच भी बनाया गया है। यहीं पर पदयात्रियों के भोजन की व्यवस्था की गई है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री यहां पर साधु-संतों से मिलेंगे।

  
कोटवन सीमा पर भव्य स्वागत की तैयारियां, 10 हजार से अधिक ब्रजवासी करेंगे स्वागत

  

यात्रा में पुष्पवर्षा के लिए करीब 20 मशीनें मंगाई गई हैं। कोटवन सीमा से कोसीकलां तक हाईवे पर बीस स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए हैं। कोसीकलां अनाज मंडी में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। इसके लिए तीन लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में टेंट बनाया गया है। ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के संयोजन में पूरे ब्रज मंडल से देवालयों के प्रतिनिधि भी यात्रा में शामिल होंगे। 60 टैंकरों से पानी की आपूर्ति होगी, जबकि 25 मोबाइल टायलेट की व्यवस्था की गई है। अन्नपूर्णा गृह में 200 से अधिक सेवादार भट्ठयों पर कार्य करेंगे। 400 सेवादार भोजन परोसने की व्यवस्था संभालेंगे।


हेलीकाप्टर से भी होगी पुष्पवर्षा


कोटवन सीमा से कोसीकलां तक पदयात्रियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। माधव दास मौनी बाबा ने बताया कि ब्रज तीर्थ देवालय न्यास हेलीकाप्टर की व्यवस्था कर रहा है।



तैयारियों पर मंथन

  


कोसीकलां। सनातन पदयात्रा के आगमन को लेकर ब्रज के संत-महंत बुधवार को ठाकुर ब्रजभूषण मंदिर पहुंचे। यहां बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। माधव दास मौनी बाबा के साथ ब्रजशरण दास बाबा, राम रसदास बाबा, कार्ष्णि नागेंद्र दास महाराज, भागवत किंकर अनुराग कृष्ण शास्त्री, प्रशांत मिश्रा ने चर्चा की।



सामाजिक संगठनों ने भी की तैयारी


  


कोसीकलां। पदयात्रियों के स्वागत के लिए सामाजिक संगठनों ने भी तैयारी की हैं। नगर की अग्रवाल सभा, ब्राह्मण सभा, वाल्मीकि समिति, जंगल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक, गौ रक्षक दल, पंजाबी बाजार एसोसिएशन, ब्रज प्रभात सेवा संस्थान, प्रभात जागृति मंच, मेडिकल एसोसिएशन, अजीजपुरिया सेवा दल, किन्नर समाज भी स्वागत करेगा। हाईवे के किनारे बसी कालोनी केशव कुंज, बैंक कालोनी, सैनी कालोनी, अग्रवाल कालोनी, श्रीजी निकुंज, कमलानगर, आर्य नगर, मीनानगर, अजीजपुर गांव के लोग भी पदयात्रियों का स्वागत करेंगे।


ये हैं तैयारियां

  

  • 100 से अधिक गांव की संकीर्तन मंडली स्वागत में होंगी शामिल।
  • 108 बटुक ब्राह्मण स्वस्तिवाचन करेंगे।
  • 11 सौभाग्यवती महिलाएं आरता उतारेंगी।
  • 108 और 251 दीपकों से पांच ब्राह्मण करेंगे आरती।
  • 11 ब्राह्मण शंख ध्वनि करेंगे।
  • 21 कुंतल गुलाब और गेंदा के फूलों की होगी वर्षा।
  • 11 तोप पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत करेंगी।
  • 200 ब्रज गोपियां बरसाना के मान मंदिर की नृत्य करेंगी।
  • 100 संत भी स्वागत में आएंगे।
  • 108 कथावाचक भी आएंगे।
  • 10 हजार से अधिक ब्रजवासी भी स्वागत करेंगे।


  

ब्रजतीर्थ देवालय न्यास के संयोजन में कोसीकलां अनाज मंडी में शाम को वाल्मीकि समाज बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को चांदी का मुकुट और गदा भेंटकर स्वागत करेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

administrator

Credits
103281