बिहार में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड। (जागरण)
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह-शाम हल्की धुंध और ओस के साथ ठंड का प्रभाव बना हुआ है।
जबकि, दिन के समय सूरज की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे माह सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। दिन में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि दिसंबर से प्रदेश में पश्विमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के साथ कड़ाके की ठंड में वृद्धि के आसार है।
बीते वर्ष दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने के कारण सर्दी में ज्यादा ठंडक नहीं महसूस हुई थी। प्रदेश में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ जाती है लेकिन दिन के समय में तापमान सामान्य से अधिक रहता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यह उतार-चढ़ाव धूप, हवा की गति और स्थानीय नमी पर निर्भर करता है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.1डिग्री सेल्सियस एवं 31.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
बुधवार को पटना सहित 19 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध का प्रभाव एवं सुबह-शाम सिहरन की स्थिति बनी रही।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकमत 26.2 और न्यूनतम 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें-
बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें। |