deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

UP Weather Update: कानपुर की रात सबसे ठंडी, कैसा रहेगा आज मौसम का हाल? देखें लेटेस्ट अपडेट

Chikheang 2025-11-12 12:06:37 views 755

  

सांकेतिक तस्वीर।  



कानपुर की रात सबसे ठंडी, कैसा रहेगा आज मौसम का हाल. देखें लेटेस्ट अपडेट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में मौसम अपना रंग दिखा रहा है। पश्चिमी और उत्तरी हवा के साथ बदले मौसम का असर अब रात और दिन दोनों के तापमान पर असर दिखाने लगा है। मंगलवार को फिर पूरे प्रदेश में सबसे कम तापमान 9.0 डिग्री कानपुर नगर का रहा जो सामान्य तापमान से 4.8 डिग्री कम है। दिन में तेज धूप निकली रही लेकिन छांव में खड़े होने पर हवा में सर्दी भी महसूस होती रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदले मौसम की वजह से आसमान पूरी तरह से साफ़ है। इससे दिन में तेज धूप हो रही है लेकिन आसमान साफ रहने से रात में सर्दी भी बढ़ रही है। इसका असर रात के न्यूनतम तापमान पर साफ दिख रहा है। गोरखपुर में बुधवार की सुबह हल्की धुंध रहेगी।  

कानपुर का मौसम


मंगलवार की रात का तापमान कम होने से प्रदेश में सबसे सर्द रात कानपुर की रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कहा कि अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने वाला नहीं है। एक सप्ताह के दौरान क्रमिक मौसमी गिरावट के अतिरिक्त तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के परिणामस्वरूप रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से औसतन तीन से पांच डिग्री तक नीचे रहने के आसार हैं। सुबह और शाम के समय धुंध और सर्दी का प्रकोप अधिक रहेगा। रात भी ज्यादा सर्द रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से रात की सर्दी से लोगाें को राहत मिलती रहेगी।

मंगलवार को ऐसा रहा तापमान



मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.2 रहा है जाे सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। हवा की औसत गति भी तीन किमी प्रति घंटा रही है। हवा की गति धीमी रहने की वजह से धुंध का प्रकोप बढ़ रहा है। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 14. 8 डिग्री रहा है।



गोरखपुर का मौसम




गोरखपुर में बुधवार की सुबह हल्की धुंध रहेगी। दिन में मौसम साफ रहेगा। ठंड बढ़ेगी। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने और ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।
आगरा का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार सुबह धुंध छाई रह सकती है। दोपहर में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

Forum Veteran

Credits
101262