search

यूपी के लोगों की मिली आरामदायक सफर की सौगात, बनारस तक के लिए नई बस सेवा शुरू; इन जिलों में भी रहेगा ठहराव

deltin33 2025-11-12 12:06:28 views 806
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने लखनऊ से बनारस के बीच एक नई एसी बस सेवा शुरू की है। अवध डिपो की यह बस रायबरेली जिले से होकर गुजरेगी। बस प्रतिदिन पूर्वान्ह 11 बजे सिविल लाइंस चौराहे पहुंचेगी। प्रतापगढ़, जौनपुर होते हुए बनारस जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बनारस के अभी तक एक बस का डिपो से संचालन किया जा रहा है। अब एक एसी बस का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया है। यात्री रामभजन, ननके पटेल, दशरथलाल जायसवाल का कहना है कि इस नई बस सेवा यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बस रायबरेली, सलोन, प्रतापगढ़ व जौनपुर में रुकेगी।

इस रूट के यात्रियों को बस संचालन से काफी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि मंगलवार से बस का संचालन शुरू कर दिया गया है जो दिन में 11 बजे रायबरेली पहुंचेगी। इसके साथ ही रात में 11 बजे के बनारस से वापस आकर पहुंचेगी। इस रूट पर एसी बस की मांग थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521