search

बदायूं पुलिस की चेकिंग में पकड़े बाइक सवारों से खुली वाहन चोरी, 10 मोटरसाइकिलों सहित चार गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-11 19:07:33 views 1246
  

बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किए बाइक चोर।



जागरण संवाददाता, बदायूं। दातागंज कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान चार वाहन चोर गिरफ्तार किए। इनमें एक नाबालिग आरोपित है। पुलिस ने चारों की निशानदेही से दस चोरी की बाइकें, एक मोबाइल व एक चाकू बरामद किया। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत करने के बाद नाबालिग आरोपित को बाल सुधार गृह बरेली और शेष तीनों आरोपितों को जेल भेजा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
दातागंज कोतवाली पुलिस ने बरेली तिराहा के पास से किए गिरफ्तार


दातागंज कोतवाल वेदपास सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम बरेली तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच तीन बाइकों से चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइकों की जांच की तो वह चोरी की निकलीं। पुलिस की पूछताछ में चोरों ने अपने नाम हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव रासा नगरिया निवासी सूरज, दातागंज कस्बे के कांशीराम कलोनी निवासी अमन, इसी कस्बे के मोहल्ला परा निवासी धारा बताए। जबकि चौथा आरोपित नाबालिग निकला।

चारों चोरों ने अलग-अलग स्थान से सात और बाइकें बरामद कराई। इनके विरुद्ध दातागंज कोतवाली में तीन प्राथमिकी पंजीकृत है। पुलिस ने वाहन चोरी व अर्म्स एक्ट में एक और प्राथमिकी पंजीकृत कर तीन चोरों को जेल भेज दिया है। जबकि चौथे नाबालिक आरोपित को बाल सुधार गृह बरेली भेजा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953