तमिलनाडु भगदड़ मामले में विजय के 2 करीबीयों पर दर्ज हुई शिकायत। फोटो- पीटीआई
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में भगदड़ के बाद एक्टर विजय के करीबी समेत उनकी पार्टी के 2 नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के दोनों नेताओं पर हत्या का आरोप है। इस शिकायत में विजय के करीबी माने जाने वाले एन आनंद का नाम भी शामिल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बीती शाम करूर में मची भगदड़ में 40 लोगों की जान चली गई और 100 के लगभग लोग घायल हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
कौन हैं एन आनंद?
एन आनंद को बुस्सी आनंद भी कहा जाता है। वो TVK के जनरल सचिव होने के अलावा पुदुचेरी से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। यही वजह है कि विजय के बाद TVK में आनंद का काफी दबदबा है।
शिकायत में कई लोगों का नाम
TVK पार्टी के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी सीटी निर्मल कुमार, करूर से जिला अध्यक्ष हैं। इसके अलावा पुलिस की शिकायत में 3 अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रशासन के नियमों के खिलाफ जाने का हवाला देते हुए सभी पर तमिलनाडु पब्लिक प्रॉपर्टी अधिनियम की धारा लगी है।
अक्टूबर साप्ताहिक राशिफल 2025, Pisces, मीन राशि, साप्ताहिक राशिफल सितंबर 2025, Weekly October horoscope prediction, October Weekly horoscope 2025, October monthly horoscope in hindi, October 2025 masik rashifal, Saptahik rashifal September 2025, monthly horoscope September 2025, 29 Sep to 05 October 2025 horoscope, 29 Sep Saptahik rashifal, 29 सितंबर से 05 अक्टूबर 2025
तमिलनाडु सरकार ने विजय को घेरा
तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने भी अभिनेता से नेता बने विजय पर निशाना साधा है। सरकार का कहना है कि उन्होंने अपनी रैली में नियमों का उल्लंघन किया, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। राज्य सरकार का मानना है कि रैली में खाने-पीने की व्यवस्था नहीं की गई थी। वहीं, विजय 7 घंटे की देरी से रैली में पहुंचे। ऐसे में लोग घंटों भूखे-प्यासे विजय का इंतजार करते रहे और विजय के आने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई।
पुलिस गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप
बता दें कि विजय की रैली के लिए लोग सुबह 11 बजे से ही करूर में इकट्ठा होने लगे थे। विजय शाम को 7:40 बजे रैली में पहुंचे। करूर के मैदान में 10,000 लोगों को आने की अनुमति थी, लेकिन रैली में 30,000 के आसपास लोग एकत्रित हो गए। यही नहीं, रैली में विजय के समर्थकों ने कई पुलिस निर्देशों का भी उल्लंघन किया।
करूर में भगदड़ मचने के बाद विजय फौरन वहां से रवाना हो गए। उन्होंने त्रिची एयरपोर्ट से प्राइवेट फ्लाइट पकड़ी और चेन्नई पहुंच गए। विजय ने मृतकों के लिए 20-20 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। साथ ही घायलों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें- \“मृतकों के परिजन को 20 लाख, घायलों को 2 लाख देंगे\“, भगदड़ के बाद विजय ने की मुआवजे की घोषणा
 |