उत्तराखंड स्‍थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, सीएम धामी ने बलिदानियों को किया याद

deltin33 2025-11-9 15:07:19 views 934
  

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्‍यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आर्काइव



ऑनलाइन डेस्‍क, उत्‍तराखंड। आज रविवार को उत्‍तराखंंड रजत जयंती मना रहा है। आज उत्‍तराखंड के अलग राज्‍य के रूप में गठित हुए 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्‍यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी ने एक्‍स पर लिखा है कि \“उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।\“

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से पीएम मोदी को आभार व्‍यक्‍त किया। सीएम धामी ने कहा \“ पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन में उत्तराखंड अपनी विकास यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है। उनकी प्रेरणा से उत्तराखंड ने अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल होकर सुशासन, जनकल्याण और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उनका सान्निध्य हमें सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रेरित करता है।\“

  

वहीं राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी राज्‍यवासियों को उत्‍तराखंड स्‍थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के सभी अमर बलिदानियों, राज्य आंदोलनकारियों व देश के लिये सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखंड की मजबूत नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई को भी राज्य की जनता की ओर से नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन से लेकर अब तिक की 25 वर्षों की सफल विकास यात्रा में राज्य ने अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com