search

रक्षा औद्योगिक गलियारा भूमि अधिग्रहण तेज: आधा दर्जन से अधिक किसान हुए राजी, जल्द होंगे बैनामा

deltin33 2025-11-9 12:36:36 views 1253
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवददाता, आगरा। तहसील सदर प्रशासन रक्षा औद्योगिक गलियारा को गति देने में लगा है। बिझामई गांव के आधा दर्जन किसान भूमि का बैनामा करने के लिए जारी हो गए हैं। यह बैनामा अगले सप्ताह होंगे। इसमें दो से चार हेक्टेयर भूमि शामिल है। बाकी बचे हुए किसानों को भी समझाने का प्रयास किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
रक्षा औद्योगिक गलियारा में साढ़े सात हेक्टेयर भूमि की होनी है खरीद

  

बिझामई गांव में 121 हेक्टेयर में रक्षा औद्योगिक गलियारा विकसित हो रहा है। अब साढ़े सात हेक्टेयर भूमि की खरीदा होना बाकी रह गया है। इसके लिए तहसील सदर प्रशासन किसानों को मनाने में लगा हुआ है। हर दिन गांव में बैठक भी हो रही है। तीन सड़कों के चौड़ीकरण का सर्वे भी चालू हो गया है। सड़कों को 100 से 125 फीट चौड़ा किया जाएगा। इससे बड़े वाहनों के आवागमन में कोई भी परेशानी नहीं आएगी।

  
बिझामई गांव में 121 हेक्टेयर में विकसित हो रहा है गलियारा

  

एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने बताया कि आधा दर्जन किसान भूमि देने के लिए राजी हो गए हैं। जिस भूमि की खरीद की जा रही है। वह भूमि उप्र औद्योगिक एक्सप्रेसवेज विकास प्राधिकरण को दी जा रही है। अगले सप्ताह बैनामा होंगे। बता दें कि इस सप्ताह 43 दिनों के बाद पहली बार बैनामा हुआ था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521