search

Jharkhand Weather: कोहरे और ठंड का डबल अटैक, कोल्ड वेव चेतावनी, सावधानी बरतें

deltin33 2025-11-9 12:36:45 views 924
  

धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान गिरने के साथ ही कोहरे भी पड़ने लगे।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड में इस साल सर्दी ने रिकॉर्डतोड़ जल्दी दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के सभी 24 जिलों के लिए ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

9 से 11 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं 10-20 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। सुबह-शाम घना कोहरा छाने से दृश्यता 500 मीटर तक सिमट सकती है।

वर्तमान में राज्य का औसत अधिकतम तापमान 26-29°C और न्यूनतम 15-18°C है, लेकिन अगले 72 घंटों में पारा 3-5 डिग्री नीचे लुढ़केगा। कोल्हान, संथाल परगना और उत्तरी छोटानागपुर में न्यूनतम तापमान 12-14°C तक पहुंच सकता है।
  IMD ने ‘कोल्ड डे’ और ‘कोल्ड वेव’ की संभावना जताई है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों (नेतारहाट, केरेडारी) में। 11 नवंबर तक रांची में न्यूनतम 12°C, लातेहार में 11°C और सरायकेला में 13°C तक गिरावट संभव है। यह सामान्य से 3-4 डिग्री कम है।
IMD की राज्य स्तरीय एडवायजरी

स्वास्थ्य: बच्चे, बुजुर्ग और श्वास रोगी गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम बाहर न निकलें।
यातायात: कोहरे में हेडलाइट ऑन रखें, स्पीड 40 किमी/घंटा से कम। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


कृषि: रबी फसल (गेहूं, चना) पर ओस जमने से बचाव के लिए हल्की सिंचाई करें।
पशुपालन: मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए पुआल की छतरी लगाएँ।
ऊर्जा: बिजली भार बढ़ने की आशंका, हीटर/ब्लोअर का सुरक्षित उपयोग करें।

मौसम वैज्ञानिक डा. अभिषेक आनंद ने कहा-पश्चिमी विक्षोभ और ला नीना का असर है। दिसंबर तक राज्य में 8-10°C तक पारा गिर सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलने लगे हैं, जबकि शहरों में वूलन कपड़ों की बिक्री 40% बढ़ी है। प्रशासन ने रैन बसेरों को सक्रिय कर दिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521