search

2029 महिला वनडे वर्ल्ड कप में होंगी 10 टीमें, आईसीसी ने की घोषणा; पैन-अम और अफ्रीकी खेलों में शामिल होगा क्रिकेट

deltin33 2025-11-8 03:22:51 views 1261
  

पैन-अम और अफ्रीकी खेलों में शामिल होगा क्रिकेट।



दुबई, प्रेट्र। आईसीसी ने शुक्रवार को घोषणा की कि महिला वनडे वर्ल्ड कप के अगले संस्करण 2029 में मौजूदा आठ टीमों की संख्या को बढ़ाकर 10 टीम कर दिया जाएगा। आईसीसी बोर्ड इस टूर्नामेंट की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है। बोर्ड ने टूर्नामेंट के अगले चरण को 10 टीमों तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। वहीं, अफ्रीकी खेलों और पैन-अमेरिकी खेलों में क्रिकेट को शामिल करने का एलान किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बोर्ड ने कहा है कि लगभग तीन लाख प्रशंसकों ने स्टेडियम में इस टूर्नामेंट को देखा, जिसने किसी भी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दर्शकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस टूर्नामेंट में दर्शकों की संख्या में भी वृद्धि हुई और दुनिया भर में आन-स्क्रीन दर्शकों के लिए नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ, जिसमें भारत में लगभग 50 करोड़ दर्शक थे।
एसोसिएट नेशन के लिए खोला खजाना

वहीं, समान विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए आईसीसी ने साल 2026 के लिए अपने एसोसिएट सदस्यों को धन वितरण में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके साथ ही आईसीसी को प्रोजेक्ट यूएसए पर अपना पहला अपडेट प्राप्त हुआ, जिसे यूएसए क्रिकेट के निलंबन के बाद और आईसीसी के इस निर्देश के अनुरूप शुरू किया गया था कि अमेरिकी राष्ट्रीय टीमों के खिलाड़ियों के व्यावसायिक और विकास हितों पर बोर्ड के गैर-अनुपालन के कारण निलंबन का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।
पैन-अम और अफ्रीकी खेलों में शामिल होगा क्रिकेट

क्रिकेट को 2028 में ओलंपिक कार्यक्रम में फिर से शामिल किया जा रहा है। अब इसे काहिरा में 2027 में होने वाले अफ्रीकी खेलों और पेरू की राजधानी लीमा में होने वाले पैन-अमेरिकी खेलों के लिए निर्धारित खेलों की सूची में भी शामिल किया जाएगा।
मिताली आईसीसी महिला क्रिकेट समिति में

आईसीसी बोर्ड ने आईसीसी महिला क्रिकेट समिति के कई सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इसमें मिताली राज, एश्ले डी सिल्वा, अमोल मजूमदार, बेन सायर, चार्लोट एडव‌र्ड्स और साला स्टेला सियाले वेया शामिल हैं।

यह भी पढे़ं- जय शाह के हस्तक्षेप के बाद प्रतिका रावल को मिला मेडल, सेमीफाइनल से पहले हो गईं थी चोटिल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521