search

यूपी में उन्नाव–हरदोई राज्यमार्ग होगा 10 मीटर चौड़ा, 42 करोड़ की मंजूरी

cy520520 2026-1-17 17:56:56 views 1245
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। यूपी के उन्नाव और हरदोई के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। जनपदवासियों को बहुत लंबे समय से उन्नाव-हरदोई राज्यमार्ग के चौड़ीकरण की आस थी। इसी आस को देखते हुए सांसद साक्षी महाराज ने अपने वादों में इस मार्ग के चौड़ीकरण का आश्वासन जनता को दिया था। अब यह जन आस पूरी होने जा रही है। शासन से उन्नाव-हरदोई मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 42 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए वित्त व्यय समिति (ईएफसी) ने मंजूरी दे दी है।
25 हजार वाहनों का होता है आवागमन

इसीके साथ इस मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। मार्ग पर मौजूदा समय प्रतिदिन लगभग 25 हजार वाहनों का आवागमन है। वहीं मार्ग के चौड़ीकरण होने से न सिर्फ वाहनों को रफ्तार मिलेगी, बल्कि कई स्थानों पर जाम लगने की समस्या भी दूर हो जाएगी। फिलहाल मार्ग का चौड़ीकरण 15 किमी तक होगा। जो उन्नाव में दोस्ती नगर से चकलवंशी चौराहे तक होगा। जनपदवासी लंबे समय से उन्नाव-हरदोई मार्ग के चौड़ीकरण की उम्मीद लगाए थे। अब यह मार्ग चौड़ीकरण से संतृप्त होगा। जिसके लिए शासन में ईएफसी हो गई है।
यहां से होगा चौड़ीकरण

विभाग ने मार्ग निर्माण कराये जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह मार्ग शहरी क्षेत्र समाप्त होते ही दोस्ती नगर निकट से चौड़ीकरण के लिए लिया गया है। जिससे वह भारी वाहन यातायात जो दोस्ती नगर बाईपास से होकर एनएच पर जा रहा है और एनएच वाला यातायात दोस्ती नगर मार्ग पर आ रहा है। वह वाहन शहर के बाहर-बाहर ही निकलते हुए अब इस चौड़ीकरण का लाभ पा सकेंगे। मार्ग चौड़ीकरण के बाद टू लेन हो जाएगा। इस मार्ग पर चकलवंशी तक पड़ने वाली पुलिया चौड़ीकरण से पहले ही संतृप्त की जा चुकी हैं। जो एक पुलिया दाेस्तीनगर निकट शारदा नहर पर शेष थी। उसका भी चौड़ीकरण होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Ganga Pollution: \“नमामि गंगे\“ के बीच गंगा मैली, 38 साल में 1621 करोड़ खर्च फिर भी मैली क्यों बह रही गंगा

यह भी पढ़ें- बिल्हौर में गोवंश को लेकर सियासी घमासान: सपा-भाजपा विधायकों के विवादास्पद बयान, बढ़ा राजनीतिक टकराव

यह भी पढ़ें- Kanpur में प्रेम विवाह की खूनी कहानी: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को गला घोंट मार डाला, थाने पहुंच किया सरेंडर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164148