जागरण संवाददाता, रुड़की। धनोरी निवासी कारोबारी से फोन पर 30 लाख के रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आशीष सैनी निवासी मुलदास माजरा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने आर्मेनिया में रहने वाले अपने साथी अजय हुड्डा मूल निवासी रोहतक हरियाणा के साथ मिलकर रंगदारी की योजना बनाई थी। अजय हुड्डा ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 30 लाख की रंगदारी मांगी थी।
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आशीष को गिरफ्तार किया है। वहीं आर्मेनिया में रह रहे आरोपित पर भी कानूनी कार्रवाई जा रही है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |