search

Indigo Crisis के चलते घरेलू उड़ानों का किराया हुआ महंगा; न्यूयार्क, सिंगापुर या बैंकॉक जाना है सस्ता

deltin33 2025-12-6 00:11:06 views 878
  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की कई उड़ानों के अचानक रद होने का सीधा असर हवाई किरायों पर पड़ा है। मांग ज्यादा और उड़ानें कम होने के कारण कुछ रूट्स पर टिकटें कई गुना महंगी हो गईं। आलम यह है कि फ्लाइट के टिकट के दाम बता रहे हैं कि अमेरिका, सिंगापुर या बैंकाॅक जाना इस समय सस्ता है जबकि दिल्ली से भोपाल, बेंगलुरू और पुणे जाना महंगा पड़ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दिल्ली से भोपाल तक का हवाई किराया 1.32 लाख हुआ

दिल्ली से भोपाल तक का हवाई किराया 1.32 लाख रुपए तक पहुंच गया। शुक्रवार को बेंगलुरू का 60 हजार रुपए, गुवाहाटी का 62 हजार रुपए, कोलकाता का 56 हजार रुपए और लखनऊ का हवाई टिकट 25 हजार रुपए में बिका जो कि सामान्य दिनों में आठ से 10 हजार का होता है। यह घरेलू हवाई यात्रा के लिए बेहद असामान्य आंकड़ा था।

यात्रियों ने इसे लेकर एक्स पर इंडियो के साथ-साथ अन्य एयरलाइंस कंपनियों को टैग करते हुए अपनी नाराजगी जताई और अत्यधिक किराया वसूले जाने का आरोप लगाया। लोगों ने कहां जब इतने ही रुपए खर्च करने हैं तो अमेरिका, सिंगापुर या बैंकाॅक जाना सही है। इससे सस्ता किराया तो इन देश का है। दिल्ली से न्यूयार्क का किराया 47,726 रुपए, बैंकाक का 15,431 रुपए, सिंगापुर का 31,999 रुपए है।
टिकट कैंसिल कराने के लिए घंटों लग रहे लाइन में

दिल्ली एयरपोर्ट पर मिले एक यात्री ने बताया कि वो एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। उनको शुक्रवार को बेंगलुरू जाना था। शुक्रवार की सुबह की फ्लाइट थी। पहले फ्लाइट समय पर दिखाई गई, फिर अचानक देरी से दिखाने लगी और अंत में रद कर दी गई। इससे उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट लेने और टिकट कैंसिल कराने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा।
दूसरी एयरलाइंस वसूल रहीं अधिक किराया

उन्होंने कहा कि बाद में एक वैकल्पिक टिकट 60 हजार रुपए में खरीदा। यात्री तरुण चंद्र ने कहा कि उनकी मुंबई की शुक्रवार सुबह की फ्लाइट थी, जो रद हो गई। कोई रिफंड नहीं मिला। दूसरी एयरलाइंस 50 हजार तक में टिकट बेच रही है जो कि बहुत महंगा है।

यात्री देविका मित्तल ने बताया कि उनकी कोलकाता की फ्लाइट रद हो गई। यात्री शेर अब्बास और साहिल खान ने कहा कि उनकी लखनऊ से गोवा की चार दिसंबर की दिन की फ्लाइट थी जो कि रद कर के शाम की कर दी गई।

इसके बाद उन्हें दिल्ली लाकर छोड़ दिया गया और आगे की कोई फ्लाइट नहीं है। दूसरी एयरलाइंस कई गुना अधिक दाम में किराया ले रही हैं। उन्होंने कहा कि वो चार दिसंबर की रात से दिल्ली एयरपोर्ट पर ही हैं।
यात्रियों की बेचैनी बढ़ी

घरेलू हवाई यात्रा के लगातार महंगे होते जाने और अचानक उड़ानें रद होने की घटनाओं ने यात्रियों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। दिसंबर का पीक ट्रैवल सीजन शुरू होने से पहले ही इस तरह के व्यापक व्यवधान ने लोगों की यात्रा योजनाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है।

छह दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली नाॅनस्टाॅप एयर इंडिया की उड़ान का किराया 38,676 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं स्पाइसजेट की एक स्टाॅप वाली फ्लाइट 48,133 रुपए में मिल रही है।

इसी तरह छह दिसंबर को दिल्ली से बेंगलुरु रूट पर भी किराया 50 हजार रुपए के ऊपर चला गया है, जो आम दिनों में इससे आधे से भी कम होता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें इनकी तुलना में सस्ती हो गई है।

यह भी पढ़ें- Photos: इंडिगो फ्लाइट्स रद होने से यात्री बेबस, देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतार; टूटा सब्र का बांध
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477838