deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Vegetable Price Hike: सब्जियों की कीमतों से किचन का बजट गड़बड़, परवल 100 के पार तो टमाटर के लोगों के चेहरे कर रहे लाल

LHC0088 2025-10-15 17:37:32 views 849

  



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। अक्टूबर माह की शुरुआत में हुई जोरदार वर्षा के बाद एक बार फिर से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में लोगों की थाली से सब्जी गायब होने लगी है। पिछले दस दिनों में प्रत्येक सब्जी की कीमत बढ़ी है। करेला तो करेला, अब तो भिंडी का स्वाद भी लोगों को कड़वा लगने लगा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले कुछ दिन से अचानक हरी सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोतरी से आम और खास, दोनों वर्ग के लोग परेशान हो उठे हैं। स्थिति यह है कि वर्तमान समय में बाजार में कोई भी हरी सब्जी 60 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे नहीं है।  
परवल 100 रुपया किलो बिक रहा

बाजार में 70 रुपया किलो बैगन और भिंडी 70-80 रुपया किलो के दाम सुन कर ही सब्जी खरीदने मंडी जाने वाले लोगों के होश उड़ जा रहे हैं। इस समय बाजार में गोभी 120 रुपया किलो तो परवल 100 रुपया किलो बिक रही है।  

हर सब्जी के स्वाद में तीखापन लाने के काम आने वाली हरा मिर्च की कीमत सब्जियों के स्वाद को फीका कर दे रही है। बाजार में टमाटर की कीमत 60 रुपया किलो पहुंच गई है, जबकि आलू व प्याज दोनों की कीमत 24 रुपये है।  

सब्जी व्यवसायियों की मानें पर्व त्योहार व चुनाव को देखते हुए सब्जियों की कीमत में अगले एक माह के दौरान कमी आने की संभावना नहीं है।
किचन का बजट गड़बड़ाया

लगातार बढ़ती खाद्य सामग्री की कीमतों से किचन का बजट गड़बड़ हो गया है। गृहिणी लगातार बढ़ रही सामानों की कीमत से परेशान हैं। अधिवक्ता नगर की पूनम देवी बताती हैं कि सब्जी की कीमत बढ़ी है।  

इसी प्रकार आटा, दाल, मसाला आदि की कीमत प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस अवधि में आमदनी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

जानें सब्जी की कीमत

    सब्जी कीमत (रुपये)
   
   
   नेनुआ
   75-80
   
   
   भिंडी
   70-80
   
   
   परवल
   100
   
   
   कद्दू
   55-60 (प्रति पीस)
   
   
   करेला
   55-60
   
   
   आलू
   24-25
   
   
   प्याज
   24-25
   
   
   टमाटर
   60
   
   
   हरी मिर्च
   100
   
   
   गोभी
   120
   
   
   बैगन
   70
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
66869