Bihar Election 2025 Voting: बिहार में 9 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान, मुंगेर, लखीसराय, मधेपुरा, खगड़िया, सहरसा में उत्साह

cy520520 2025-11-6 15:07:51 views 1188
  

Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting: पूर्व बिहार और कोसी के पाच जिलों की 17 विधानसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक औसतन 14.4 प्रतिशत मतदान।



इलेक्शन डेस्क, भागलपुर। Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting पूर्व बिहार और कोसी के पाच जिलों की 17 विधानसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक औसतन 14.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले दो घंटे में मतदाताओं की आवाजाही धीरे-धीरे बढ़ रही है। सबसे ज्यादा उत्साह सहरसा जिले में देखा जा रहा है, यहां की सिमरी बख्तियारपुर सीट मतदान में फिलहाल सबसे आगे है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सहरसा में सबसे तेज मतदान

सहरसा जिले में सुबह नौ बजे तक औसतन 15.27 प्रतिशत मतदान हुआ। चारों सीटों में सिमरी बख्तियारपुर में 16.32 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे अधिक उत्साह दिखा, जबकि महिषी में 15.42, सहरसा सदर में 15.21 और सोनवर्षा (सुरक्षित) में 14.04 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। सुबह से ही कई बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र के बनमा ईटहरी प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 334 ,335 के करीब 1400 मतदाताओं ने वोट बहिष्कार किया है।
मधेपुरा में शांत लेकिन स्थिर शुरुआत

मधेपुरा जिले की चारों सीटों पर औसतन 13.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आलमनगर में 13.93, बिहारीगंज में 13.83, मधेपुरा सदर में 13.31 और सिंहेश्वर (सुरक्षित) में 13.89 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर तक रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।
खगड़िया में मतदान दर 14 प्रतिशत के आसपास

खगड़िया जिले में सुबह नौ बजे तक औसतन 14.15 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। अलौली (सुरक्षित) में 13.78, बेलदौर में 14.50, खगड़िया सदर में 13.99 और परबत्ता में 14.25 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ इलाकों में शुरुआती समय में कतारें कम थीं, लेकिन आठ बजे के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी। परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या छह में इवीएम में आई गड़बड़ी। गोगरी सीओ ने कहा सेक्टर मजिस्ट्रेट से बात कर गड़बड़ी दूर की जा रही है।
मुंगेर में औसतन 13.37 प्रतिशत मतदान

मुंगेर जिले की तीन सीटों पर अब तक 13.37 प्रतिशत मतदान हुआ। तारापुर सीट जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भाजपा उम्मीदवार हैं, वहां जिले में सर्वाधिक 15.08 प्रतिशत मतदान हुआ है।  मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में 12.84 और जमालपुर में 12.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
लखीसराय में धीमी शुरुआत

लखीसराय सीट पर 13.39 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जबकि सूर्यगढ़ा सीट के आंकड़े चुनाव आयोग ने अपडेट नहीं किया है। सूर्यगढ़ा के बूथ संख्या एक, दो तथा पांच पर नौ बजे तक एक भी वोट नहीं डाले गए। यह पूर्व विधायक प्रहलाद यादव का गांव है। प्रहलाद यादव राजद से विधायक बने थे। बाद में भाजपा में आ गए। सूर्यगाढ़ा सीट एनडीए में जदयू के खाते में है। प्रहलाद को भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण वे चुनाव नहीं लड़ रहे। सूर्यगाढ़ा में अब तक डीह पिपरिया, बसौना और कन्हरपुर तक सड़क नहीं पहुंचने के कारण पिछले दिनों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विस क्षेत्र में चानन प्रखंड क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या - 402 पर ईवीएम आधा घंटे तक खराब रहा। लखीसराय विस क्षेत्र के हलसी प्रखंड के मध्य विद्यालय धीरा मतदान केंद्र संख्या 438 पर ईवीएम में खराबी होने के कारण 55 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ। हलसी मतदान केंद्र संख्या 373 पंचायत भवन गेरुआपुरसंडा में वीवीपैट खराब होने के 20 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ।, मतदान केंद्र संख्या 427 एवं मतदान केंद्र संख्या 453 में ईवीएम कनेक्शन करने की जानकारी कर्मियों को नहीं होने के कारण 15 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ। लखीसराय विस क्षेत्र के बड़हिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 168 मध्य विद्यालय नंबर 2 पूर्वी भाग पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मतदान किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138321

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com