deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Election 2025 Voting: कोसी-पूर्व बिहार की 17 सीटों पर वोटिंग, हर जिले में अलग मुकाबला और उत्साह का माहौल

cy520520 2025-11-6 15:07:52 views 702

  


जागरण टीम, भागलपुर। बिहार विधानसभा के लिए पहले चरण का चुनाव आज यानी गुरुवार को हो रहा है। पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। कोसी और पूर्व बिहार के पांच जिलों सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर और लखीसराय की 17 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया। सभी जिलों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था है।   
खगड़िया में 4 सीटों पर मुकाबला, 34 प्रत्याशी मैदान में खगड़िया जिले की चार विधानसभा सीटों अलौली (सुरक्षित), खगड़िया, बेलदौर और परबत्ता में कुल 11 लाख 66 हजार 570 मतदाता हैं, जो आज वोट डालेंगे। यहां 1372 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चारों सीटों पर कुल 34 प्रत्याशी हैं, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

  • खगड़िया सदर सीट पर जदयू के बबलू मंडल और कांग्रेस के डॉ. चंदन यादव के बीच टक्कर है।
  • परबत्ता में राजद के डॉ. संजीव कुमार और लोजपा (रा) के बाबूलाल शौर्य प्रमुख प्रत्याशी हैं।
  • अलौली सीट पर राजद के रामवृक्ष सदा, जदयू के रामचंद्र सदा और रालोजपा के यश राज आदि मैदान में हैं।
  • बेलदौर में जदयू के पन्नालाल सिंह पटेल और कांग्रेस के मिथिलेश निषाद के बीच मुकाबला है।


प्रशासन ने संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है और मतदान कर्मियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।     
मधेपुरा में चार सीटों पर 37 प्रत्याशी   मधेपुरा जिले में चार विधानसभा क्षेत्रों आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (सुरक्षित) और मधेपुरा में मतदान हो रहा है। यहां 13 लाख 61 हजार 945 मतदाता हैं, जो 1594 मतदान केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं। इनमें 675 केंद्र संवेदनशील और 580 अतिसंवेदनशील घोषित हैं। जिले में 37 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं।

बिहारीगंज सीट पर जदयू के निरंजन मेहता और राजद की रेणु कुमारी, आलमनगर में जदयू के नरेंद्र नारायण यादव और वीआईपी के नवीन कुमार, सिंहेश्वर में राजद के चंद्रहास चौपाल और जदयू के रमेश ऋषिदेव, जबकि मधेपुरा सीट पर राजद के चंद्रशेखर, जदयू की कविता कुमारी साहा और निर्दलीय प्रणव प्रकाश प्रमुख प्रत्याशी हैं। प्रशासन ने हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा कर्मी और चिकित्सा सहायता दल तैनात किए हैं। दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।     
सहरसा में चार विधानसभा सीटों पर वोटिंग, 45 प्रत्याशी मैदान में   सहरसा जिले में सहरसा, महिषी, सिमरी बख्तियारपुर और सोनवर्षा सीटों पर कुल 12 लाख 96 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां 1566 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 645 संवेदनशील, 228 भेद्य और 417 क्रिटिकल केंद्र हैं। जिले में कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें चार महिलाएं हैं। चारों सीटों पर प्रमुख दलों के उम्मीदवारों में सहरसा सीट पर जदयू, राजद और जनसुराज के प्रत्याशी प्रमुख हैं।



महिषी में जदयू और राजद, सिमरी बख्तियारपुर में राजद और लोजपा (रा), जबकि सोनवर्षा (सुरक्षित) में जदयू और राजद के बीच मुख्य मुकाबला है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी की जा रही है।   
लखीसराय में दो सीटों पर 21 प्रत्याशी लखीसराय जिले में लखीसराय और सूर्यगढ़ा दो विधानसभा क्षेत्रों में कुल सात लाख 45 हजार 458 मतदाता वोट डाल रहे हैं। 904 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात हैं। कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। लखीसराय सीट पर भाजपा के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीश के बीच सीधी टक्कर है। वहीं सूर्यगढ़ा सीट पर जदयू के रामानंद मंडल, राजद के प्रेम सागर चौधरी और लोजपा (रा) के रविशंकर प्रसाद सिंह प्रमुख उम्मीदवार हैं। प्रशासन ने सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की है और मतदान केंद्रों की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की जा रही है।    
मुंगेर में तीन सीटों पर मतदान, 39 प्रत्याशी मैदान में   मुंगेर जिले की तीन सीटों मुंगेर, तारापुर और जमालपुर में कुल नौ लाख 96 हजार 889 मतदाता वोट डाल रहे हैं। मतदान के लिए 1208 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 221 केंद्र संवेदनशील या नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हैं। कुल 39 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें दो महिलाएं हैं। तारापुर सीट पर भाजपा के सम्राट चौधरी और राजद के अरुण कुमार साह, मुंगेर सीट पर भाजपा के कुमार प्रणय और राजद के अविनाश कुमार विद्यार्थी, जबकि जमालपुर सीट पर जदयू के नचिकेता और निर्दलीय शैलेश कुमार प्रमुख प्रत्याशी हैं। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर जिले में अर्धसैनिक बलों की व्यापक तैनाती की है और नक्सल क्षेत्रों में सर्च अभियान जारी है।   
शांतिपूर्ण मतदान की दिशा में प्रशासन सतर्क कोसी और पूर्व बिहार के इन पांच जिलों में कुल 176 प्रत्याशी मैदान में हैं और करीब 54 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं। सभी जिलों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि वे निर्भय होकर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
70975