पंजाब में ठंड का आगाज, कई जिलों में बारिश की संभावना
जागरण संवाददाता, लुधियाना। नवंबर के पहले सप्ताह में रात का तापमान गिरने लगा है। सोमवार को बठिंडा, फरीदकोट व रोपड़ में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, फिरोजपुर व फाजिल्का में रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहीं, लुधियाना, अमृतसर, चंडीगढ़, गुरदासपुर, एसबीएस नगर व पटियाला में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। इन सभी जिलों में रात का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दूसरी तरफ दिन का तापमान भी अब ज्यादातर जिलों में 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
दूसरी तरफ हिमाचल व जम्मू कश्मीर के उपरी हिस्सों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में वर्षा की संभावना है। पीएयू के मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत किंगरा के मुताबिक मंगलवार व बुधवार को गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर में वल्की वर्षा या बौछारें हो सकती है। जिससे ठंड बढ़ेगी। जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। |