search

भूमि विवाद में मारपीट के बाद युवक की मौत, गांव में तनाव

deltin33 2026-1-2 10:27:23 views 1205
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बगहा। बगहा पुलिस जिले के पिपरासी थाना क्षेत्र के मंझरिया पंचायत में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट 40 वर्षीय प्रदीप कुशवाहा की अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  

पाटीदारों के बीच चल रहे भूमि विवाद के दौरान नव वर्ष के पहले दिन प्रदीप कुशवाहा के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर 112 पिपरासी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में प्रदीप कुशवाहा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गांव में शोक और तनाव का माहौल

अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।  

पिपरासी थाना पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472135