search

लुधियाना में बाबा बनकर आया ठग, दोगुना पैसा और फ्लैट का लालच देकर दंपति से लूटा सोना और कैश

deltin33 2025-11-4 03:36:57 views 1268
  

लुधियाना में बाबा बनकर आए ठग ने दंपती को लूटा (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, लुधियाना। ताजपुर रोड स्थित एक दंपत्ति से नौसरबाज ने पैसा डबल करने और फ्लैट दिलाने का झांसा देकर ठगी कर ली। आरोपित खुद को बाबा बताकर उनके घर पहुंचा और कहा कि वह कचहरी में काम करता है व लोगों को फ्लैट दिलाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसने दंपत्ति फूलचंद और मंजू को कहा कि घर में जितना भी सोना है, उसे एक पोटली में रख दे, जिसे तीन दिन बाद खोलना होगा। तीन दिन बाद पोटली में सोने के दोगुने पैसे निकलेंगे।

दंपत्ति ने भरोसा कर एक रिंग, लाकेट और 3500 रुपये आरोपित को दे दिए। जब तीन दिन बाद उन्होंने पोटली खोली तो उसमें से चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया के नकली नोट निकले।

ठगी का अहसास होते ही उन्होंने आरोपित को तलाशना शुरू किया। सोमवार को दंपत्ति को आरोपित फिरोजगांधी मार्केट में कार सहित नजर आ गया। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नौसरबाज एटीएम से पैसे लाने का बहाना बनाकर कार वहीं छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपित की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित पहले भी पीड़ित के साथ मैकेनिक के रूप में काम कर चुका था और उसी पहचान का फायदा उठाकर ठगी को अंजाम दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521