search

कटरा-बिल्हौर हाईवे पर हुआ हादसा, ट्रक से कुचलकर पैर कटने के बाद वृद्धा की लखनऊ में थमीं सांसें

Chikheang 2025-10-13 00:06:28 views 1280
  



जागरण संवाददाता, हरदोई। पति के साथ रविवार की दोपहर दवा लेने जा रही महिला के ट्रक से कुचलकर दोनों पैर कट गए थे। यहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। जहां पर रात में सांसें थम गईं।


सांडी के ग्राम लक्षनपुरवा की मीरा मिश्रा कुछ दिनों से बीमार थीं। हरदोई में एक निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था। रविवार की दोपहर वह पति सुधीर मिश्रा के साथ बाइक से दवा लेने हरदोई जा रही थीं। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर हूंसेपुर गांव के निकट पीछे से आए आलू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। मीरा बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरीं थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ट्रक के पहिए की चपेट में आने से दोनों पैर कट गए थे। जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा था। अत्यधिक खून बहने से चिकित्सक ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार शुरू हुआ,चिकित्सक ने शरीर में खून न होने की बात कही।

स्वजन ने खून की व्यवस्था की। इससे पहले मीरा ने दम तोड़ दिया। मीरा के परिवार में दो बेटाें के अलावा तीन बेटियां हैं। एक बेटा-बहू पुलिस विभाग में सिपाही है। जबकि दूसरा शिक्षक है। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआइआर दर्ज की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167755