search

दादरी व जेवर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन पद पर भाजपा का कब्जा

deltin33 2026-1-23 15:27:28 views 1242
  

भूमि विकास बैंक के चेयरमैन पद पर भाजपा का कब्जा। सोशल मीडिया



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने भूमि विकास बैंक दादरी और जेवर के अध्यक्ष चुनाव में निर्विरोध जीत दर्ज की है। दादरी भूमि विकास बैंक के मुनेंद्र नागर व जेवर भूमि विकास बैंक के लिए मुरलीधर शर्मा चेयरमैन बने।

पार्टी जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दादरी मुनेंद्र नागर और मुरलीधर शर्मा के निर्विरोध नवनिर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा जनहित के कार्यों से जनता को सीधा लाभ मिला है।

उन्होंने कहा दोनों चेयरमैन सेवा संकल्प के साथ भूमि विकास बैंक से क्षेत्र के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का कार्य करें।

बता दें कि इससे पहले कभी निर्विरोध नहीं चुने गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा की मेहनत का परिणाम है कि दोनों जगह अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए। भाजपाईयों ने इसका पूरा श्रेय भाजपा जिलाध्यक्ष को दिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477625