search

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, तैयार हो जाइए! सर्द रातें लेंगी परीक्षा

Chikheang 2025-11-2 01:37:04 views 1236
  

सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने का अनुमान। आर्काइव



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अुनसार, रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। जिससे दो दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर में तपिश महसूस की गई और पारा भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। हालांकि, शाम को कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे। पहाड़ों में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। निचले इलाकों में कहीं-कहीं पाला भी गिर रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रह सकता है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा व चोटियों पर हिमपात हो सकता है। जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953