search

शाहजहांपुर में बकरी चराने गए युवक की हत्या, जंगव में शव के पास मिली ये चीज

cy520520 2025-11-2 00:07:44 views 843
  



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बकरी चराने के अमर कश्यप की हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर बाद शव कैंट क्षेत्र में चांदमारी के जंगल में मिला। गले में गमछे का फंदा कसा था। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। अमर का तीन दिन पहले पड़ोसी से विवाद हुआ था। उसने धमकी दी थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सदर क्षेत्र के हाइडिल कालोनी निवासी अमर बकरी चराने का काम करता था। शुक्रवार को वह घर से बकरी लेकर चांदमारी के जगंल में चराने गया था। शुक्रवार शाम बकरियां घर पहुंच गई लेकिन अमर वापस नही लौटे। स्वजन ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नही चल सका। स्वजन ने पुलिस और छावनी परिषद के अधिकारियों को जानकारी दी।

शनिवार दोपहर बाद लोगों ने चांदमारी के जंगल में शव पड़ा देखा। कुछ देर बाद अमर के स्वजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान कर ली। गले में गमछा कसा था, सिर और शरीर पर चोट निशान मिले और पास में ही एक टूटा हुआ डंडा मिला है। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। अरविंद चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। एक भाई पल्लव की एक माह पहले कैंसर से मृत्यु हो चुकी है। अरविंद के पास करीब 20 बकरियां है, जिन्हें वह चराने जाता था। भाई चंदन ने बताया कि बुधवार को पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद उसने तीन दिन के अंदर अरविंद को जान से मारने की धमकी दी थी।

घटना स्थल पर पी गई थी शराब
पुलिस को घटना स्थल पर शराब का पौव्वा, गिलास आदि पड़े मिले। जिससे लग रहा है कि शराब पीने के बाद घटना को अंजाम दिया गया है।

दो लोग देखे गए थे साथ
अमर के साथ दो लोग शुक्रवार को देखे गए थे। पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है। ताकि घटना का राजफाश हो सके। इसके अतिरिक्त मुख्य मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।


स्वजन जिस पर आरोप लगा रहें है उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा।
राजेश द्विवेदी एसपी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737