search

Jharkhand Crime: पलामू में दिनदहाड़े चली गोली, गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Chikheang 2025-11-1 16:37:47 views 1131
  

अस्पताल के बाहर लगी भीड़। फोटो जागरण  



संवादसूत्र, हैदरनगर (पलामू)। शनिवार की सुबह हैदरनगर हाई स्कूल मैदान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू (22 वर्ष) के रूप में की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीरज का घर हाई स्कूल मैदान के ठीक सामने है। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत हैदरनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953