search

आगरा: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कुएं में गिरा 6 वर्षीय बच्चा, पिता के सामने हुई दर्दनाक घटना

LHC0088 2025-11-1 15:37:26 views 895
  

कुएं में गिरा बच्चा और कुआं। जागरण



नीलेश कुमार, जागरण आगरा। किरावली में कुएं में गिरे बच्चे का 24 घंटे बीतने के बाद भी सुराग नहीं लगा है। शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। शुक्रवार दोपहर  खेलते समय पिता की आंखों के सामने बालक कुएं में गिर पड़ा था। 8 घंटे तक तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा था। बच्चों के कुएं में गिरने से घर में मातम छाया हुआ है। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



बचाने के लिए दौड़ा पिता, नहीं मिल पाई सफलता




पिता की आंखों के सामने छह वर्षीय बेटा खेलते समय पानी से भरे कुएं में गिर गया। पिता उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना से घर में मातम छा गया। देर रात तक तलाशी अभियान चला, कुएं से पानी बाहर निकाला गया, लेकिन गाद होने के कारण बच्चे को नहीं निकाला जा सका। बच्चे के कुएं में गिरने से घर में मातम छाया हुआ है।  



पिता के साथ आया था बेटा




बाकंदा खास गांव में किसानों ने आलू की बुवाई के लिए खेत तैयार करना शुरू कर दिया है। गांव निवासी रामगोपाल उर्फ टुंडा आलू खेत में क्यारी बनाने के लिए खेत पर पहुंचे। साथ में उनका छह वर्षीय बेटा रियांश भी आया था। पिता अन्य स्वजन के साथ खेत में क्यारी बनाने लगे। वहीं रियांश वहीं खेलने लगा।  
11 बजे सुबह खेलते समय बच्चा कुएं में गिरा




सुबह करीब 11 बजे रियांश खेलते-खेलते खेत में बने कुएं के पास पहुंच गया। रामगोपाल के अनुसार उन्होंने बेटे को कुएं के पास देखा तो वह उसे हटाने के लिए दौड़े। वह कुएं तक पहुंच पाते, इससे पहले ही रिहांश उसमें गिर पड़ा। पिता की चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे स्वजन व ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।



12 बजे दोपहर पुलिस ने पानी निकासी शुरू कराई




दोपहर करीब 12 बजे थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान की शुरुआत की। इस बीच एसडीएम न्यायिक रजत वर्मा, तहसीलदार दीपांकर, नायब तहसीलदार राजपाल सिंह, एसीपी अछनेरा रामप्रवेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान की जानकारी ली। थाना पुलिस की सूचना पर सीएफओ डीके सिंह फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर में लगे कपलिंग सेट से कुएं से पानी की निकासी कराई गई। तीन ट्रैक्टर में लगे कपलिंग सेट से पांच घंटे तक पानी की निकासी की गई। इसके बाद रस्से से नाप करने पर जलस्तर 15 फीट मिला। इस कारण कोई भी कुएं में घुसने की हिम्मत नहीं कर सका।  

  
6:30 बजे सीवर सफाईकर्मी कुएं में उतरे

  




शाम 5:30 बजे नगर निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर तरुणवीर शर्मा के नेतृत्व में सीवर की सफाई करने वाले कर्मचारियों की टीम मौके पहुंची। टीम के सदस्य शाम 6:30 बजे बच्चे की तलाश में कुएं में उतरे। एक घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला। तलाश में उतरे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कुएं के अंदर गाद है। बच्चे के गाद में दबे होने की आशंका है। कुएं में टीम के सदस्यों को एक बाल्टी व जग पड़ा मिला। एसडीएम न्यायिक रजत वर्मा ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे निकाल लिया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138