search

गुजरात की झांकी में दिखा अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान, यह भी रहे आकर्षण का केंद्र

cy520520 2025-11-1 04:07:14 views 1258
  

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 10 झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया (फोटो- एक्स)



जागरण संवाददाता, केवडिया। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित एकता परेड विविध झांकियां निकाली गईं। परेड में गुजरात सरकार की अखंड भारत के निर्माण में सरदार साहब के योगदान को उजागर करती झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

झांकी का मुख्य भाग देश के उस ऐतिहासिक क्षण को दर्शाता था, जब सरदार साहब ने महाराजा कृष्ण कुमार सिंह के करकमलों से भावनगर रियासत का भारतीय गणराज्य में विलय करवाकर देश की एकता की नींव रखी थी।

परेड में विविधता में एकता का संदेश लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 10 झांकियों ने लोगों का खास तौर पर ध्यान आकर्षित किया। इनमें एनएसजी, एनडीआरएफ, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी की झांकियां शामिल थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एनएसजी और एनडीआरएफ अपने कार्यों का चित्रण करती झांकियां प्रदर्शित कीं। अंडमान और निकोबार ने अपनी झांकी में द्वीपों की सुंदरता, छत्तीसगढ़ ने जनजातीय संस्कृति की झलक, जम्मू और कश्मीर ने चिनाब पुल व प्राकृतिक सौंदर्य, महाराष्ट्र ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मणिपुर ने प्राकृतिक सौंदर्य व कला, पुडुचेरी ने \“एक भारत श्रेष्ठ भारत\“ की भावना, उत्तराखंड ने केदारनाथ मंदिर, योग व अध्यात्म को दर्शाया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737