search

Bihar Weather Update: पटना सहित 20 जिलों का गिरा तापमान, बारिश को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट

LHC0088 2026-1-24 07:26:07 views 1036
  

बिहार में बारिश का पूर्वानुमान। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। पटना सहित आसपास इलाकों में धूप निकलने के साथ सुबह-शाम हल्की कनकनी का असर रहेगा। उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। 26 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

इसके प्रभाव से 29 जनवरी को उत्तर बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण एवं गोपालगंज के कुछ भागों में हल्की वर्षा के आसार हैं। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

शुक्रवार को पटना सहित 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 12.4 डिग्री सेल्सियस एवं 7.3 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

तीन सौ मीटर की दृश्यता मोतिहारी में दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस एवं 28.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

बक्सर, वाल्मीकि नगर, जहानाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, सुपौल, फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना सहित आसपास इलाकों में धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
️ बिहार के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   गयाजी
   26.4
   9.6
   
   
   पटना
   25.0
   12.0
   
   
   भागलपुर
   24.8
   10.2
   
   
   मुजफ्फरपुर
   24.0
   11.7
   

️ मौसम सुहाना . दिन का तापमान 24–26°C . रातें ठंडी (7–12°C) . कोहरे का खतरा . गर्म कपड़े साथ रखें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167043