search

मऊ में देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से जगमग होगा शीतला धाम, भव्य रंगोली और आतिशबाजी का होगा आयोजन

Chikheang 2025-10-31 19:07:34 views 1132
  

देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से जगमग होगा शीतला धाम।



जागरण संवाददाता, मऊ। आगामी पांच नवंबर को शहर के शीतला माता मंदिर में होने वाले देव दीपावली के आयोजन के बाबत शुक्रवार को श्री शीतला माता धाम व्यवस्था समिति द्वारा तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि इस पर्व को भव्य रूप से मनाया जाएगा। बताया कि समिति की ओर से भव्य रंगोली, तैयार करा कर पूरे परिसर को 11 हजार दीपों से जगमग किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने बताया कि इस दिन परिसर में आकर्षण का केंद्र भव्य रंगोली के बीच जलते दीप व आतिशबाजी होगी। उन्होंने बताया कि इस दिन सनातनी परिवारों द्वारा पूरे श्रद्धा भाव के साथ इस दिन दीप जला कर पृथ्वी पर अवतरित होने वाले देवी देवताओं का स्वागत किया जाएगा।

महामंत्री डॉ. रामगोपाल गुप्त ने लोगों का आह्वान किया कि सरोवर किनारे होने वाली भव्य गंगा आरती में जरूर शामिल हों। इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई है।

आरती व्यवस्था उमाशंकर चौरसिया, एसपी अग्रवाल व अतुल विश्वकर्मा, सहयोग राशि के लिए रामअवध सिंह, दिनेश बरनवाल, सौरभ मद्धेशिया, आनंद गुप्ता व अरविंद बरनवाल तथा दुकानों की व्यवस्था डॉ. रामगोपाल, सुनील गुप्ता, मनीष वर्मा, मंदिर को सजाने की जिम्मेदारी संजय खंडेलवाल, पारस नाथ गुप्ता को दी गई है।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मौजूद रहेंगे। समिति के इंजीनियर वीरेंद्र कुमार ने सभी के शामिल होने का आह्वान किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953