deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

आज से सैलानियों के लिए खुला दुधवा टाइगर रिजर्व का द्वार, ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा

LHC0088 4 day(s) ago views 975

  



जागरण संवाददाता, लखीमपुर। साल के घने जंगलों के बीच दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों को देखने का मौका एक फिर से अब आप के सामने है। अपनी जैव विविधिता के लिए विश्व विख्यात पहली नवंबर को दुधवा नेशनल पार्क का द्वार सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रकृति के बीच रहने और घने जंगल की सुंदरता का आनंद उठाने का समय शुरु हो जाएगा। दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र का प्रारंभ शनिवार को होगा। सत्र का शुभारंभ प्रदेश के वन मंत्री अरुण सक्सेना व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। शनिवार को विधिवत पूजन के बाद सैलानियों को जंगल सफारी पर जाने दिया जाएगा। पहले दिन जंगल भ्रमण नि:शुल्क रहेगा।

दुधवा हाउसफुल होने की उम्मीद भी बढ़ी है। इस सत्र को और यादगार बनाने के लिए इस बार दुधवा आने वाले सैलानियों को थारू आदिवासी जनजाति के भोजन का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। सैलानियों के लिए बनी कैंटीन में थारू थाली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही किसी भी मांसाहारी भोजन पर पूरी पाबंदी रहेगी।
इन वन्यजीवों का होगा दुधवा में दीदार

पर्यटकों की बंगाल टाइगर, एक सींग वाला गैैंडा, पांच तरह के हिरन व करीब 450 प्रजाति के पक्षियों को करीब से देखने की उम्मीद यहां पूरी हो बनी हुई है। इसके अलावा साइबेरियन पक्षी, भालू, जंगली हाथियों के झुंड तथा गैैंडा भी देखने को मिल सकता हैं।
ऐसे करें आनलाइन बुकिंग दुधवा की हट की बुकिंग

पूर्ण रूप से आनलाइन की जाती है। इसके लिए यूपी इको टूरिज्म की आफिशियल वेबसाइट पर आपको एक लिंक मिल जाएगा। इसके अलावा आप दुधवा टाइगर रिजर्व की वेबसाइट का भी प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि यह वेवसाइट अभी शुरू होने की प्रक्रिया में है। वन निगम की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर हट की बुकिंग की जा सकती है। थारू हट दो व्यक्तियों के लिए होता है।
दुधवा में घूमने का शुल्क

  • हाथी की सवारी- 1600 रुपये
  • कॉटेज 2 व्यकित- 5600
  • जिप्सी 6 लोग- 4000
  • कुल कॉटेज- 14
  • डारमेट्री 10 बेड- 10000
  • डारमेट्री 20 बेड- 20000
  • एक व्यकित- 1000


घूमने का समय- 7 से 10 बजे सुबह, 3 से 5.30 बजे शाम।
पांच साल में आए सैलानियों राजस्व पर एक नजर

    वर्ष भारतीय पर्यटक विदेशी पर्यटक राजस्व
   
   
   2020-21
   20,772
   9
   35,07,201
   
   
   2021-22
   29,179
   47
   55,28,815
   
   
   2022-23
   28,403
   85
   1,14,46,450
   
   
   2023-24
   51,011
   334
   1,39,73,240
   
   
   2024-25
   57,409
   644
   18,69,00,555
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67322