search

बहराइच नाव हादसे के बाद चार जिलों में अलर्ट घोषित, आठ लापता लोगों की तलाश जारी

Chikheang 2025-10-31 15:36:40 views 1254
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। सुजौली इलाके के नेपाल सीमा से सटे भारत के आखिरी गांव भरथापुर में बुधवार शाम नाव पलटने के बाद से आठ लोग अभी भी लापता हैं। पानी के तेज बहाव को देखते हुए चार जिलों को भी अलर्ट किया गया है। आशंका है कि चौधरी चरण सिंह सरयू घाघरा बैराज के फाटक हादसे के कई घंटे बाद तक खुले रहे। इससे आशंका जताई जा रही है कि लापता आठ लोग बहकर किसी अन्य जिले में भी जा सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भरथापुर गांव तीन ओर से नदियों से घिरा हुआ है। इनमें पूरब की तरफ से गेरुआ नदी, दक्षिण दिशा में नेपाल से निकलकर कौड़ियाला नदी व भग्गड़वा नाला भी नदी से जुड़ा हुआ है। इनमें पानी का बहाव काफी तेज रहता है। कौड़ियाला नदी में नेपाल के बर्दिया जिले से होकर आने वाले पहाड़ों का पानी भी इसी में समाहित होता है।

बीते दो दिनों से नेपाल के पहाड़ों पर हुई भारी वर्ष के चलते नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। कौड़ियाला गेरुआ नदी के साथ मिलकर चौधरी चरण सिंह बैराज स्थित घाघरा नदी का रूप ले लेती है। यह बहराइच, बाराबंकी, सीतापुर से गोंडा होकर अयोध्या से निकलने वाली सरयू नदी में मिलती है।

नदी में नाव पलटने के बाद तकरीबन पांच घंटे तक बैराज के गेट खुले हुए थे। ऐसे में नदी में लापता पांच बच्चों समेत आठ लोगों के अन्य जिलों की नदियों में बहकर जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल भरथापुर से चौधरी चरण सिंह बैराज के नौ किलोमीटर दायरे में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी व एसएसबी की 16 टीमें रेस्क्यू कर लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। गुरुवार को बारिश होने के बावजूद टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चलाती रहीं। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953