search

कनाडा में भारतीय मूल के व्यवसायी की हत्या, कार पर पेशाब करने से रोकने पर किया हमला

deltin33 2025-10-31 01:08:07 views 1256
  

भारतीय मूल के व्यवसायी अरवी सिंह सागू की कनाडा में हत्या। (सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनाडा में एक भारतीय मूल के व्यवसायी की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक अजनबी ने बिना उकसावे के भारतीय व्यवसायी पर हमला कर दिया, जब उन्होंने उसे अपनी कार पर पेशाब करते हुए देखा। यह हमला 19 अक्टूबर को एडमोंटन में हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मिली जानकारी के अनुसार, 55 साल के अरवी सिंह सागू, रात के खाने के बाद अपनी प्रेमिका के साथ कार की ओर लौट रहे थे, तभी उन्होंने एक अजनबी को कार पर पेशाब करते हुए देखा। इसके बाद, स्थिति ने हिंसक रूप ले लिया।
कार पर पेशाब करने से रोकने पर हमला

सागू के भाई ने ग्लोबल न्यूज को बताया, सागू ने अजनबी से पूछा, “अरे, तुम क्या कर रहे हो?“, जिस पर उस व्यक्ति ने जवाब दिया, “जो मैं चाहूं।“ फिर वह सागू के पास गया और उसके सिर पर मुक्का मार दिया। हमले के बाद वह जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उसकी प्रेमिका ने 911 पर कॉल किया।

जब पैरामेडिक्स पहुंचे, तो अरवी पहले से ही बेहोश था। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया, लेकिन पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी की पहचान काइल पापिन के रूप में हुई है और उसे एडमोंटन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उस पर गंभीर हमले का आरोप लगाया गया है।
सागू के बच्चों की मदद के लिए फंड रेजिंग अभियान

सागू के एक करीबी दोस्त, विंसेंट राम ने उनके बच्चों की मदद और अंतिम संस्कार और रहने के खर्च के लिए एक फंड रेजिंग अभियान शुरू किया।

उन्होंने संदेश में लिखा, इस फंड रेजिंग अभियान का उद्देश्य एक बहुत ही दयालु और प्यार करने वाले पिता की मदद करना है। जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इस कठिन समय में उनके दोनों बच्चों को जरूरी संसाधन और सहायता मिले।

इसे भी पढ़ें: अश्वेत महिला की हत्या का दोषी पाया गया पूर्व अमेरिकी अधिकारी, मिल सकती है 20 साल की सजा


like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471159