search

Tata Tiago के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

deltin33 2025-10-30 13:06:51 views 1249
  

Tata Tiago के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक कार के तौर पर Tata Tiago को भी ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस कार के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Tata Tiago Price

टाटा मोटर्स की ओर से Tiago के बेस वेरिएंट को 4.57 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 5.05 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 4.57 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा करीब 18 हजार रुपये आरटीओ और इंश्‍योरेंस के करीब 29 हजार रुपये देने होंगे।
एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 4.05 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 4.05 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 6522 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 4.05 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 6522 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tiago के लिए करीब 1.42 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 6.47 लाख रुपये देंगे।
किनसे होगा मुकाबला

टाटा मोटर्स ओर से टियागो को हैचबैक कार सेगमेंट में लाया जाता है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Maruti Alto K10, Celerio, S Presso, Wagon R, Hyundai Grandd Nios i10 जैसी हैचबैक कारों के साथ होता है। इसके अलावा कीमत के मामले में कई कई हैचबैक, प्रीमियम हैचबैक और एसयूवी सेगमेंट की कारों से भी कड़ी चुनौती मिलती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521