search

ओडिशा समेत कई राज्यों में चक्रवात मोंथा ने मचाई तबाही, दिल्ली-यूपी में कंपाने वाली ठंड की दस्तक; यहां होगी बारिश

Chikheang 2025-10-30 10:36:43 views 1241
  

यूपी राजस्थान के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है (फोटो- एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात मोंथा का असर दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि राजधानी दिल्ली में ठंड दस्तक दे चुकी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की एडवाइजरी जारी की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यूपी राजस्थान के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी

देश में दक्षिण के साथ अब यूपी राजस्थान के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश के साथ 30 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। भारत के राज्य केरल, कर्नाटक में और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मोंथा चक्रवात ने फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान

गंभीर चक्रवात \“मोंथा\“ के कमजोर पड़ने के बावजूद ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इसका असर पड़ रहा है। ओडिशा से आंध्र प्रदेश, बंगाल और झारखंड के बीच चलने वाली 61 ट्रेनों को रद करना पड़ा है। वर्षा के कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतमें खड़ी धान की फसल बिछ गई तो आलू व दूसरी सब्जियां खराब हो गई हैं।

राजस्थान में दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे फसलें खराब हुई हैं। उप्र में आलू की बोआई पिछड़ने की आशंका बीते दो दिनों में हुई वर्षा से पूर्वी उत्तर प्रदेश में खेत में खड़ी व कटाई के बाद खलिहान में पड़ी धान की फसल को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।
सीमांचल के जिलों में भी कई जगहों पर बूंदाबांदी

बिहार में पटना, गया, नालंदा, सिवान, औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर, सीतामढ़ी व पूर्वी चंपारण में वर्षा हुई। गया के डोभी में राज्य की सर्वाधिक 72 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के जिलों में भी कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। झारखंड में भी रांची, गुमला, लोहरदगा और हजारीबाग जिलों में वर्षा जारी है।
आंध्र में 70 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

ओडिशा में भुवनेश्वर सहित खुर्दा, कटक, पुरी, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। भुवनेश्वर मौसम केंद्र की निदेशक डा. मनोरमा मोहंती ने बताया कि अगले 24 घंटे में गंजाम, मलकानगिरी, रायगड़ा, कालाहांडी, गजपति, कोरापुट, सुंदरगढ़, क्योंझर और बालासोर जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।
सीएम बोले चक्रवात का बड़ा असर नहीं पड़ा है

मुख्यमंत्री मोहन चरण मजही ने कहा कि चक्रवात का बड़ा असर नहीं पड़ा है, लेकिन राहत दल सतर्क रहेंगे। आइएमडी के मुताबिक, \“मोंथा\“ वर्तमान में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से लगभग 100 किलोमीटर पश्चिम में केंद्रित है और आने वाले घंटों में गहरे दबाव में परिवर्तित हो जाएगा।
राहत-बचाव दल तैनात किए गए

राज्य के तटीय जिलों पश्चिम गोदावरी, कोनसीमा और काकीनाडा में मंगलवार शाम लैंडफॉल के बाद 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे कई घरों और झोपडि़यों को नुकसान हुआ है। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में जाने से रोक दिया है और राहत-बचाव दल तैनात किए गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953