search

नागपुर में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की जोरदार टक्कर; तीन लोगों की मौत

LHC0088 2025-10-30 04:36:03 views 1240
  

नागपुर में भीषण सड़क हादसा कार-बस की जोरदार टक्कर (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार और एक निजी बस की जोरदार टक्कर की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार पहले एक बस से टकराने के बाद पास खड़े एक ट्रक से भी टकरा गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने बताया कि जबलपुर जा रही एक कार दोपहिया वाहन से टकराने से बचने के चक्कर में कंट्रोल खो बैठी और यात्री बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की तुंरत मौत हो गई।
मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान कपिल साहनी (50), अमित अग्रवाल (51) और संदीप सोनी (51) के रूप में हुई है, जो सभी जबलपुर निवासी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार और उसकी पत्नी, बस चालक और कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और आगे की जांच जारी है।

\“जल्द लौटूंगी अपने देश\“, दिल्ली से शेख हसीना का बड़ा एलान; बांग्लादेश में सियासी भूचाल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138