दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ करते गृहमंत्री अमित शाह व अन्य। सौ. भाजपा
सुनील आनंद, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को चंपारण और सारण के 55 विधानसभा क्षेत्रों को एक साथ साध गये। गृह मंत्री का आगमन चौथी बार इस जिले में हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जमीन तैयार करने 25 फरवरी 2023 को लौरिया में आए थे, उसके बाद लोकसभा चुनाव में पश्चिमी चंपारण के उम्मीदवार डॉ संजय जायसवाल के पक्ष में मतदाताओं से अपील करने के लिए 19 में 2024 को आए थे।
विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा से पूर्व गृह मंत्री का यह आगमन एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम किया है। करीब एक घंटे 45 मिनट के भाजपा कोर कमिटी के संवाद में गृह मंत्री ने जहां चंपारण की टीम का सम्मान बढ़ाया ,वही सारण प्रमंडल से जुड़े नेताओं को इस बार शत प्रतिशत सफलता के लिए उत्साहित भी किया।
बता दें कि सारण मंडल के 24 विधानसभा क्षेत्र में से मात्र नौ पर एनडीए के विधायक हैं। जबकि 15 विधानसभा क्षेत्र पर महागठबंधन का कब्जा है। सारण प्रमंडल में महागठबंधन के किला को भेदने का टिप्स भी गृह मंत्री ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को दिया।
गृह मंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है। सरकार की योजनाएं लाभार्थियों तक पहुंची हैं। मतदाताओं तक डबल इंजन की सरकार की उपलब्धि ले जाने की जिम्मेदारी दी।
आत्मविश्वास से लबरेज होकर निकले कार्यकर्ता
गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज कुमारबाग के प्रांगण में आयोजित कार्यकर्ता संवाद में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधान पार्षद वह पूर्व विधान पार्षद तो अपनी गाड़ियों से कॉलेज परिसर में प्रवेश कर गए लेकिन विभिन्न मंच मोर्चा के पदाधिकारियों की गाड़ी करीब एक किलोमीटर दूर ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से रोकी गई।east-champaran-politics,Motihari, Priyanka Gandhi Vadra, Mukhaymantri Mahila Rozgar Yojna, Muzaffarpur, PM Modi, CM Nitish Kumar, Muzaffarpur News, Bihar Politics, Bihar Election 2025, Bihar Vidhan sabha Chunav, Bihar Assembly Election 2025,Bihar news
विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा के मंच मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चिलचिलाती धूप में पसीने से सराबोर और होकर गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में पहुंचे। परंतु एक घंटे के संवाद के बाद जब वे बाहर निकले तो उनके चेहरे पर बूथ जीतने का आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिख रहा था।
एक- एक विधानसभा का लिया फीडबैक
सारण और चंपारण के कोर कमेटी के सदस्यों से गृह मंत्री ने एक-एक विधानसभा क्षेत्र का फीडबैक लिया। जिन विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के विधायक हैं, वहां एनडीए की कमजोर स्थिति के बारे में जाना। उन विधानसभा क्षेत्र में बीते चुनाव में एनडीए के पराजय के कारण के बारे में भी जाना।
साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनौतियां और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। कोर कमेटी की बैठक में गृह मंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि डबल इंजन की सरकार विकास और बदलते बिहार के मुद्दे पर हमें जनता के बीच जाना है। अब तक के चुनाव में जीत से प्रेरणा लेते हुए पन्ना प्रमुख और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी फिक्स की।
कार्यकर्ताओं के लिए 11 दिन का टारगेट किया फिक्स
सारण और चंपारण के सभी बूथों पर 11 दिनों में बूथ जीतने की तैयारी पूरी कर लेनी है। प्रत्येक बूथ पर भाजपा बूथ कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कम से कम 11 बाइक और दो दर्जन साइकिल सवार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर गांव-गांव के लिए रवाना करना है। ये कार्यकर्ता गांव में जाकर डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएंगे। देश की सुरक्षा, राष्ट्रीयता के साथ विकास की बात लोगों को बताना है।
एनडीए कार्यकर्ताओं में समन्वय पर जोर
गृहमंत्री ने विधानसभावार एनडीए के कार्यकर्ताओं से समन्वय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। अगर कहीं कोई मनभेद हो तो उसे मिटाने की जिम्मेदारी वरीय नेताओं को दी गई। चूंकि इस बार बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों मेँ एनडीए की जीत सुनिश्चित कराना है।
 |