search

छह महीने की बच्ची का कातिल कौन? जांच में जुटी हरियाणा पुलिस, 220 गर्भवती महिलाओं की जांच; 120 CCTV खंगाले गए

LHC0088 2025-10-29 20:37:42 views 959
  



जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। पिछले सप्ताह गांव चांदपुरा की गली में मिला छह महीने बच्ची के भ्रूण कौन फेंककर गया था इसका न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही पुलिस पता लगा पाई है। ऐसा नहीं कि प्रयास नहीं किया गया, लेकिन आरोपित न तो सीसी फुटेज में आया है जिससे कुछ पता चल सके। ग्रामीणों में रोष है कि आज तक पता क्यों नहीं चला। ऐसे में गांव के युवाओं ने रात के समय कैंडल मार्च भी निकाला गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

पिछले सप्ताह 24 अक्टूबर को गांव चांदपुर की गली में छह महीने के कन्या का भ्रूण मिला था। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दी थी। स्वास्थ्य विभाग ने जांच की तो यह भ्रूण बच्ची का निकला और छह महीने का था।

उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने करीब 10 गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान 220 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। दरअसल आशा वर्करों के पास पूरा रिकार्ड होता है। लेकिन सभी महिलाएं ठीक मिली। इसके अलावा पुलिस ने 120 सीसी कैमरों की जांच की है। लेकिन आरोपित का पता नहीं चला।
पंजाब से किसी व्यक्ति के आने का अंदेशा

अब तक पुलिस जांच में सामने आया है कि स्थानीय व्यक्ति की संभावना कम ही देखने को मिली है। यहां तक जितनी गर्भवती महिलाएं है उनकी जांच की जा चुकी है, लेकिन वो ठीक मिली है। चांदपुरा गांव पंजाब सीमा के साथ लगता है। ऐसे में वहीं से कोई व्यक्ति आया और रात के अंधेर में भ्रूण फेंककर चला गया। दरअसल गांवों में सीसी कैमरे कम होते है, ऐसे में वह किसी कैमरे में आया तक नहीं। पुलिस भी मान रही है कि बाहर का ही कोई व्यक्ति इस भ्रूण को फेंककर गया है।


स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर इसकी जांच कर ली है। लेकिन सभी गर्भवती महिलाएं ठीक मिली है। आशा वर्करों की अब भी ड्यूटी लगाई गई है कि जांच करते रहे। बाहर का व्यक्ति हो सकता है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
डा. बुधराम, कार्यकारी सिविल सर्जन।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138