search

मोहाली में मोटर साफ कर रहा था शख्स, तभी हुआ जोरदार धमाका, युवक गंभीर रूप से घायल

Chikheang 2025-10-29 19:06:51 views 663
  

प्रतीकात्मक फोटो



जागरण संवाददाता, मोहाली। खरड़ क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मोटर के स्टार्टर में अचानक धमाका हो गया। इस हादसे में सिमरनजीत सिंह, निवासी गांव ऊंचा, संगोल जिला फतेहगढ़ गंभीर रूप से झुलस गया। वह मोहाली में एक समर सिविल ठीक करने वाली कंपनी के अधीन काम कर रहा था और घटना के समय मोटर की मरम्मत कर रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घायल सिमरनजीत सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे वह मोटर को चालू करने का प्रयास कर रहा था। अचानक स्टार्टर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे वह आग की चपेट में आ गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे कर्मचारी भी घबरा गए। हादसे में सिमरनजीत सिंह के चेहरा, दोनों हाथों और पैरों पर गंभीर जलन आई है।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों ने समझदारी दिखाते हुए घायल सिमरनजीत सिंह को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल स्टाफ ने बताया है कि करीब 30 प्रतिशत हिस्सा सिमरन का शरीर जल गया है। वहीं अब उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर आगे का इलाज किया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953