स्मार्ट सिटी के आठ सेंसर पर बहुत खराब स्थिति में रही हवा  
 
  
 
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में सोमवार व मंगलवार को बूंदाबांदी के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) मध्यम स्थिति में 103 रहा। आगरा स्मार्ट सिटी के सेंसर आंकड़ों की चुगली करते नजर आए। आगरा स्मार्ट सिटी के कलाकृति, बाग फरजाना, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन, हाथी घाट समेत आठ सेंसर पर एक्यूआइ बहुत खराब स्थिति में रहा। 10 सेंसरों पर वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में रही।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की एक्यूआइ पर आधारित रिपोर्ट संजय प्लेस, मनोहरपुर, सेक्टर तीन-बी आवास विकास कालोनी, शास्त्रीपुरम, रोहता व शाहजहां गार्डन स्थित आटोमेटिक मानीटरिंग स्टेशन पर आधारित रही।  
 
संजय प्लेस व शास्त्रीपुरम में मध्यम और अन्य स्टेशनों पर संतोषजनक स्थिति रही। आटोमेटिक मानीटरिंग स्टेशनों की अपेक्षा स्मार्ट सिटी के सेंसर शहर में वायु प्रदूषण की हकीकत बयां करते नजर आए। 
 
आगरा स्मार्ट सिटी के सेंसर पर स्थिति  
| स्थान | एक्यूआइ |  | कलाकृति,  | 347 |  | बाग फरजाना  | 340 |  | आगरा फाेर्ट रेलवे स्टेशन | 323 |  | हाथी घाट | 312 |  | तहसील तिराहा | 309 |  | विभव नगर | 306 |  | एसबीआइ जोनल आफिस | 303 |  | धूलियागंज | 303 |     
 
10 सेंसर पर खराब रही हवा 
श्मशान घाट, ईदगाह चौराहा, सदर भट्टी, छीपीटोला चौराहा, संजय टाकीज, अर्जुन नगर तिराहा, आइसीसीसी, मुतविर मस्जिद, नामनेर चौराहा, आइएसबीटी पर वायु गुणवत्ता खराब रही। |