search

UK Weather Today: उत्तराखंड की चोटियों पर वर्षा-बर्फबारी, पारे में गिरावट; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

cy520520 2025-10-29 14:37:53 views 1282
  

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने बदली करवट



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मोथा चक्रवाती तूफान का कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं है, लेकिन इसके कारण पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में भी सक्रिय हो गया। जिससे उत्तराखंड की चोटियों पर हल्का हिमपात व वर्षा हुई।

खासकर कुमाऊं में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी दर्ज की गई। जिससे प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने से मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं हल्की धूप भी खिली, लेकिन दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही।

पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा की भी सूचना है। खासकर कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की वर्षा व चोटियों पर हिमपात दर्ज किया गया। जिससे अधिकतर क्षेत्रों में पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ गई।

कुमाऊं के कई क्षेत्रों में पारे में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। दून में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है।
शहरअधिकतमन्यूनतम
देहरादून 28.316.2
ऊधमसिंह नगर25.418.3
मुक्तेश्वर13.68.7
नई टिहरी19.79.5
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725