search

Bihar Election: गृहमंत्री अमित शाह आज फिर आएंगे बिहार, इस क्षेत्र में होगी चुनावी जनसभा

Chikheang 2025-10-29 12:42:58 views 1261
  

गृहमंत्री अमित शाह। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, रोसडा। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री बुधवार को रोसड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अनुमंडल मुख्यालय में पहली बार किसी केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों में भी उत्साह दिख रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वे जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम सहनी ने दी। उन्होंने कहा कि दिन के करीब एक बजे गृह मंत्री का आगमन होगा। उनके आगमन को लेकर विभिन्न स्तर पर तैयारी अंतिम चरण में है।

जननायक कर्पूरी स्टेडियम में आयोजित सभा स्थल पर स्टेज एवं पंडाल का निर्माण के साथ उपकारा रोसड़ा के पीछे हेलीपैड बनाने का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।

मंगलवार को रोसड़ा पहुंचे जिला के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भाजपा के प्रदेश एवं जिलास्तर के भाजपा नेताओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा भी व्यवस्था का लगातार जायजा लिया जा रहा है।
सीआरपीएफ के हवाले सुरक्षा व्यवस्था

गृहमंत्री के आगमन से एक दिन पूर्व ही सीआरपीएफ की बटालियन रोसड़ा पहुंच चुकी है। सीआरपीएफ जवानों के साथ पहुंचे वरीय पदाधिकारियों ने सभा स्थल तथा हेलीपैड का जायजा लिया। जेले के पीछे खाली स्थान में चौपड़ की लैंडिंग होगी और वहां से करीब एक किलोमीटर की दूरी तय कर सड़क मार्ग से वे जननायक कर्पूरी स्टेडियम तक आएंगे।

इस बीच सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पांच स्थानों पर ड्राप गेट एवं जगह जगह बैरिकेटिंग की जा रही है। इस रास्ते में चप्पे चप्पे पर मिलीट्री की तैनाती के साथ साथ रास्ते में आने वाले घर के छतों पर भी स्पेशल फोर्स तैनात होंगे। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरा के बीच स्पेशल फोर्स भी तैनात रहेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953