search

नाहन में पत्नी के छोड़कर चेल जाने से टूटा 25 साल का युवक, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Chikheang 2025-10-28 19:40:44 views 958
  

नाहन में 25 साल के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, नाहन। जिला मुख्यालय नाहन के शांति संगम (झंडा मोड़) में 25 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय पवन कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी दाना, डाकघर बड़ग, तहसील संगड़ाह के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार पवन कुमार मूल रूप से सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र का रहने वाला था और जिला मंडी में एक ठेकेदार के पास बिजली के पोल गाड़ने का कार्य करता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

करीब 5 दिन पहले वह नाहन आया था। हादसे के समय उसकी मां ही घर पर थी। बताया जा रहा है कि वह कल रात श्रीरेणुकाजी से लौटकर घर आया और रात का भोजन करने के बाद सो गया। सुबह जब उसकी मां ने चाय देने के लिए दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी।

काफी आवाज लगाने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तो मां ने दरवाजे को जोर से धक्का देकर खोला। अंदर का मंजर देख वह सन्न रह गई। घटना की जानकारी पुलिस तो दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों के अनुसार, पवन की पत्नी कुछ समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी, उसकी 3 साल की बच्ची भी है, जिसे वह काफी प्यार करता था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहता था और अक्सर चुपचाप रहने लगा था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953