search

दीवाली पर कम मिला बोनस तो भड़क गए कर्मचारी, टोल को कर दिया फ्री; बिना शुल्क गुजरी हजारों गाड़ियां

deltin33 2025-10-28 19:13:45 views 1031
  

दीपावली पर कम बोनस मिलने पर भड़के कर्मचारियों ने टोल किया फ्री।



जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो जगह, एक आगरा और दूसरा लखनऊ पहुंचने पर पड़ने वाले टोल के कर्मियों ने दीपावली पर कम बोनस मिलने पर शनिवार रात कार्य बहिष्कार कर दिया। लखनऊ टोल पर रात 10 से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार करते हुए टोल के बूम बैरियर उठा दिए। कंपनी अधिकारियों ने वहां स्थिति संभाली तो रात 12 बजे से यहां फतेहाबाद टोल पर कार्य बहिष्कार शुरू हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह नौ बजे तक लखनऊ की तरफ से आने वाले हजारों वाहन बिना टोल के गुजर गए। अधिकारियों ने 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि का आश्वासन देकर कार्य बहिष्कार समाप्त करवाया। फ्री में वाहनों के गुजरने से टोल प्लाजा ठेका कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, अधिकारी नुकसान के संबंध में बोलने को तैयार नहीं है।

एक्सप्रेसवे पर टोल संचालन का ठेका श्री साईं एंड दातार कंपनी देख रही है। कंपनी ने मार्च 2025 से ठेका संभाला था। दीपावली पर 1100 रुपये का बोनस दिए जाने की जानकारी होते ही टोल प्लाजा के कर्मचारियों का आक्रोश भड़क गया। शनिवार रात 10 बजे से लखनऊ टोल पर कार्य बहिष्कार कर दिया।

बूम उठाए जाने के कारण आगरा की तरफ से जाने वाले वाहन बिना टोल टैक्स के गुजरने लगे। अधिकारियों ने कर्मचारियों से बात कर स्थिति संभाली। रात 12 बजे से कर्मचारी वापस काम पर लौट आए। कार्य बहिष्कार की जानकारी होने पर फतेहाबाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने काम बंद करते हुए टोल के बूम खोल दिए।

कर्मचारियों का कहना था कि पिछले वर्ष कंपनी ने पांच हजार रुपये का बोनस दिया था। इस बार उनके साथ धोखा किया जा रहा है। टोल फ्री की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने संपर्क किया, लेकिन बात नहीं बनी। व्यवस्था संभालने के लिए दूसरे टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को बुलाया गया, लेकिन उन्हें स्थानीय कर्मचारियों से कार्य नहीं करने दिया।

रविवार सुबह कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा जुरैल ने कर्मचारियों को 10 प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी रविवार सुबह 10 बजे काम पर लौटे आए। बताया जा रहा है कि लखनऊ की तरफ से आने वाले पांच हजार से अधिक गाडि़यां बिना टोल टैक्स के निकल गईं। प्रोजेक्ट मैनेजर जूरैल ने बताया कि बूम हटाए जाने के बाद फास्टैग स्कैनर काम कर रहा था।

तेज रफ्तार होने के कारण कई वाहनों के फास्टैग रीड नहीं हुए। नगद भुगतान देने वाले वाहन फ्री गुजर गए हैं। कितने वाहन फ्री गुजरे हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
एक तरफ का 665 रुपये लगता है टैक्स

एक्सप्रेसवे पर आगरा से लखनऊ तक का कार से एक तरफ का 665 रुपये टैक्स लगता है। टोल टैक्स एक्जिट प्वाइंट पर कटता है। लखनऊ से आगरा आने वाले वाहनों का टोल टैक्स आगरा में कटेगा, जबकि आगरा से लखनऊ जाने वाले वाहन का टोल लखनऊ टोल प्लाजा पर कटेगा।

यह भी पढ़ें- पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानी पुलिसकर्मियों के परिजनों को CM योगी करेंगे सम्मानित, कर सकते हैं बड़ा एलान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521